Close

‘मास्टरशेफ इंडिया’ की विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल के बेड पर लेटी हुई शेफ ने शेयर की फोटो, बोलीं- आपकी दुआओं की जरूरत हैं (Masterchef India Winner Pankaj Bhadouria Diagnosed With Breast Cancer, Shared Picture From Hospital, Said Need Your Prayers)

'मास्टरशेफ इंडिया' की फर्स्ट विनर और पॉपुलर सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदौरिया (MasterChef India' First Winner And Popular Celebrity Chef Pankaj Bhadouria)ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इमोशनल न्यूज शेयर की हैं. इस इमोशनल न्यूज का खुलासा करते हुए शेफ ने बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोज (Diagnosed) हुआ है. अस्पताल के बेड पर लेटी हुई शेफ ने अपनी एक फोटो भी शेयर की है. इस खबर वायरल होते ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

मास्टरशेफ इंडिया विनर और सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदौरिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपस्ताल के बेड पर लेटी हुई अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. मरीजों वाला गाउन पहना हुआ था और उनके शरीर से मेडिकल वायर जुड़े दिखाई दे रहे थे. इस तस्वीर के साथ ही पंकज ने अपना दर्द बयां करते हुए लिखा है - मुझे ब्रेस्ट कैंसर हुआ है. मुझे आपकी दुआओं और सपोर्ट की जरूरत है.

पंकज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अस्पताल से एक वीडियो भी शेयर किया. इस वीडियो में वे अपने मेडिकल टेस्ट करवाती हुई नजर आ रही है. उनके हाथ में मेडिकल कैनुला लगा हुआ दिख रहा है. इस वीडियो के कैप्शन में पंकज ने लिखा है- टेस्ट और ज्यादा टेस्ट के लिए जा रही हूं… यह कोई खुश होने की जगह नहीं है.

दूसरे वीडियो में अपनी बीमारी के बारे में बात करते हुए पंकज ने लिखा - मैं आप सभी से यह बात खुद शेयर करना चाहती थी क्योंकि आप लोग मेरे लिए परिवार जैसे हैं. इस समय मुझे आपकी दुआओं और सपोर्ट की सबसे ज्यादा जरूरत है. जैसा कहते हैं, दुआएं चमत्कार करती हैं, इसलिए मुझे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें.

साल 2010 में पंकज भदौरिया ‘मास्टरशेफ इंडिया’ का पहला सीजन जीतकर देश की पहली ‘मास्टरशेफ इंडिया’ विनर बनी थीं. इस शो को जीतने से पहले पंकज स्कूल में इंग्लिश पढ़ाती थीं. करीब 16 साल तक पंकज ने टीचिंग का जॉब किया. अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने इस रियलिटी शो में हिस्सा लिया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पंकज की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं. इंटरनेट पर पंकज की बीमारी की हालत वाली तस्वीर और वीडियो देख कर उनके फैंस और सेलेब्स इमोशनल हो रहे हैं और जल्द ही उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

Share this article