Close

‘थोड़ा धीरे चलो…’, 12th फेल एक्टर विक्रांत मैसी ने लिखी बेटे वरदान के लिए दिल को छू लेने वाली पोस्ट, लिखा- आप बहुत जल्दी बड़े हो रहे हो…(Vikrant Massey asks son Vardaan to slow down in a heartfelt post, You’re growing up too fast)

एक्टर विक्रांत मैसी (Actor Vikrant Massey) ने सोशल मीडिया पर फैंस को स्वीट ट्रीट देते हुए अपनी हैपी फैमिली (Happy Family) की एडोरेबल फोटो शेयर की है. इस एडोरेबल फोटो में विक्रांत की वाइफ शीतल ठाकुर और उनका बेटा वरदान (Sheetal Thakur and Son Vardaan) आइस क्रीम खाते हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही एक्टर ने अपने बेटे के नाम एक स्वीट नोट लिखा है.

Vikrant Massey

12th फेल एक्टर विक्रांत मैसी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट अपने लिटिल चैंप के साथ अपनी वाइफ शीतल ठाकुर की कैंडिड फोटो शेयर की है. मां बेटे की ये क्यूट जोड़ी तस्वीर में आइस क्रीम का मजा लेते हुए नजर आ रही है. इस कैंडिड फोटो के साथ एक्टर ने दिलंको छू लेने वाला कैप्शन लिखा है - जरा धीरे चलो माय लव! आप बहुत जल्दी बड़े हो रहे हो. साथ में एक्टर ने विक्रांत ने रेड हार्ट वाला इमोजी और नजर न लगने वाला इमोजी बनाया है.

Vikrant Massey Son

विक्रांत द्वारा शेयर की गई इस क्यूट फोटो पर उनकी वाइफ शीतल ठाकुर ने अपना रिएक्शन दिया है. शीतल ने कमेंट करते हुए ढेर सारे आंखों में आंसू वाले इमोजी सेंड किए है.

Vikrant Massey Son

एक्टर के फैंस ने भी इस क्यूट फोटो पर खूब कमेंट किए हैं. किसी ने लिखा है कि वरदान तो बिल्कुल अपने पापा जैसा दिखता है. तो दूसरे ने लिखा है कि बहुत ही स्वीट फोटो है. तीसरे ने लिखा पापा की कार्बन कॉपी. बहुत से फैंस इस क्यूट फोटो पर रेड हार्ट वाले इमोजी बनाकर सेंड किए हैं, कुछ लोगों ने स्वीट, नाइस, ब्यूटीफुल भी लिखा.

Vikrant Massey

जानकारी के लिए बता दें कि विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर कुछ सालों तक रिलेशनशिप में थे. साल 2022 में उन्होंने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली. 7 फरवरी, 2024 में शीतल ने बेटे वरदान को जन्म दिया.

Share this article