एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के वर्सटाइल एक्टर संजय मिश्रा (Actor Sanjay Mishra) अपनी दमदार एक्टिंग और ज़बरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. चाहे कॉमेडी हो या सीरियस रोल, संजय मिश्रा अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं. इसके अलावा उनकी एक और खूबी है, जिसके लिए उनके फैंस उन पर खूब प्यार उड़ेलते हैं, वो है उनकी सादगी. बॉलीवुड में इतने साल बीतने के बावजूद संजय मिश्रा सादगी भरा जीवन पसंद करते हैं और अक्सर आम इंसान की तरह जीवन बिताते नज़र आ जाते हैं. एक बार फिर उन्होंने सादगी (Sanjay Mishra wins internet hearts) की एक ऐसी ही मिसाल पेश की है, जिसे देखकर फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं.

संजय मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वो बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर एक आम इंसान की तरह ज़िंदगी बिताते नज़र आ रहे हैं. उन्होंने लूंगी और रेड टीशर्ट पहनी हुई है और तेज़ धूप व तपती गर्मी में मंदिर की रेलिंग साफ (Sanjay Mishra cleans shiv temple) करते दिखाई दिए. संजय मिश्रा ने बताया कि वो बारिश आने से पहले रेलिंग पर लगे पेंट और जंग को साफ कर रहे हैं.

वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सारे काम एक तरफ, आने वाले मौसम की तैयारी एक तरफ. बारिश जल्दी आ जाओ जमीन को और कलेजे को ठंडक पहुंचे. बारिश आने के पहले कलर के काम में बिजी."

इस वीडियो में संजय मिश्रा की सादगी देखकर फैंस उन पर फिदा हो गए हैं और उन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. उनके फैंस का कहना है कि वो एक बेहतरीन एक्टर तो हैं, बहुत अच्छे इंसान भी हैं. इसे कहते हैं असली सुपरस्टार.

बता दें कि संजय मिश्रा ने महाराष्ट्र के एक गांव तिस्करी में एक फार्म हाउस बनवाया है और उन्हें जब भी फुर्सत मिलती है, वो भागदौड़ भरी लाइफ से ब्रेक लेकर अपने इस फार्महाउस में पहुंच जाते हैं और सुकून के पल जीते हैं. इसी गांव में उन्होंने भगवान शिव का मंदिर भी बनवाया है. गांववालों कहना है कि करीब 41 साल पहले दो संतों ने भविष्यवाणी की थी कि इस जमीन पर एक शिव मंदिर बनाया जाएगा और संजय मिश्रा ने मंदिर बनवाकर न सिर्फ वो भविष्यवाणी सही साबित कर दी, बल्कि गांव वालों की मुराद भी पूरी कर दी.

