Close

‘कुबूल है’ एक्ट्रेस सुरभि ज्योति का ग्रैंड बेबी शावर और बर्थडे सेलिब्रेशन, फ्रेंड्स और फैमिली के साथ जमकर की मस्ती, बेबी बंप थामकर दिए पोज़ (Qubool Hai Fame Actress Surabhi Jyoti Hosts Grand Baby Shower And 38th Birthday Party, Flaunts Baby Bump In Dreamy Pics)

टीवी शो 'कबूल हैं' और 'नागिन 3' जैसे पॉपुलर शो से ऑडियंस के दिल में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Actress Surbhi Jyoti) इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रही हैं. 

एक्ट्रेस के घर जल्दी ही खुशियां आनेवाली हैं. शादी के डेढ़ साल बाद सुरभि प्रेग्नेंट (Surabhi Jyoti pregnancy) हैं और जल्दी ही पहले बच्चे को जन्म देनेवाली हैं. बच्चे के जन्म के पहले 29 मई को एक्ट्रेस ने बेबी शावर होस्ट (Surabhi Jyoti's grand baby shower) किया, जिसकी बेहद खूबसूरत तस्वीरें ऐक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. 

29 मई को एक्ट्रेस का 38th बर्थडे भी था. बेबी शावर के लिए उन्होंने इसी दिन को चुना, तो ये दिन उनके लिए डबल सेलिब्रेशन बन गया और इसे ग्रैंड बनाने में भी सुरभि और उनके पति सुमित सूरी (Sumit Suri) ने कोई कसर नहीं छोड़ी. 

बर्थडे पार्टी और बेबी शावर की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

सुरभि ज्योति ने अपना 38वां बर्थडे और बेबी के आने की खुशी बड़े ही खास अंदाज में सेलिब्रेट की. उन्होंने जमकर पार्टी की और सबके साथ मिलकर केक भी कट किया. 

बेबी शावर के लिए घर को बेहद खूबसूरत तरीके से डेकोरेट किया गया था. सुरभि ने इस खास दिन पर लाइट पर्पल कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं. 

उन्होंने बेबी बंप थामकर काफी पोज़ भी दिए. 

सुरभि के बेबी शावर में उनके फ्रेंड्स और टीवी के कई सेलेब्स भी शामिल हुए. सभी ने एक्ट्रेस से साथ जमकर पोज दिए. कुछ फोटोज में सुरभि अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट (Surabhi Jyoti flaunts baby bump) करती नजर आईं. इस मौके पर सबने डांस किया और जमकर मस्ती की, जिसकी कई तस्वीरें सुरभि ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसके साथ उन्होंने बेहद खूबसूरत कैप्शन लिखा है, "खुद को और उस नन्हीं जान को जो मेरे अंदर पल रहा है, को सेलिब्रेट करते हुए." 

तस्वीरों में होने वाली मम्मा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो दिखा. एक्ट्रेस इस मौके पर बेहद खुश लग रही थीं, जिसे देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वो अपनी लाइफ के इस फेज को लेकर कितनी एक्साइटेड हैं.

बता दें कि सुरभि ज्योति ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ 27 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में शादी रचाई थी. शादी से पहले दोनों ने 5 साल से एक-दूसरे को डेट किया. अब जून में कपल पैरेंट्स बनने वाला है.

सुरभि की ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. फैंस इन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और होने वाले बेबी को भी आशीर्वाद दे रहे हैं.

Share this article