Close

आमिर खान की शादी की खबर पक्की! एक्टर ने खुद लगाई शादी की खबरों पर मुहर, बोले- अमेरिका में हूं, लौटकर 5 जुलाई को करूंगा शादी (Aamir Khan Confirms Wedding With Gauri Spratt, Actor To Tie The Knot On 5th July, Says: The News About Marraige Is True)

कल से ही आमिर खान (Aamir Khan) अपनी शादी को लेकर न्यूज़ में बने हुए हैं. कल खबरें आई थीं कि 61 साल की उम्र में आमिर खान तीसरी बार (Aamir Khan 3rd marraige news) दूल्हा बनने वाले हैं. वो अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) से जल्दी ही शादी रचाने जा रहे हैं. शादी की डेट (Aamir Khan's wedding date) भी सामने आ गई थी, लेकिन आमिर खान या उनकी टीम की तरफ से शादी को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं आया था.

Aamir Khan With Gauri Spratt

लेकिन अब आमिर खान ने खुद शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है और ये कन्फर्म कर दिया है कि वो गौरी स्प्रैट से शादी (Aamir Khan Confirms Wedding With Gauri Spratt) कर रहे हैं.  आमिर फिलहाल अमेरिका में हैं और वहां से लौटकर गौरी से शादी करने जा रहे हैं. शादी की न्यूज़ कन्फर्म करते हुए आमिर खान ने कहा, "यह सच है कि मैं शादी कर रहा हूं. फिलहाल मैं अमेरिका में हूं. वहां से लौटकर मैं और गौरी शादी रचाएंगे."

Aamir Khan With Gauri Spratt

हालांकि आमिर ने पहले कहा था कि शादी अभी उनकी प्राथमिकता नहीं है. वो और गौरी उनके नए घर में लिव इन में रहते हैं और एक साथ बेहद खुश हैं. फिर अचानक शादी का फैसला क्यों? इस सवाल के जवाब में आमिर ने कहा, "अब हम दोनों अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं."

Aamir Khan With Gauri Spratt

गौरी के साथ अपने रिश्तों और शादी के फैसले पर बात करते हुए आमिर ने कहा, "गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं और हमारा रिश्ता बेहद मजबूत है. हम पार्टनर हैं, हम साथ हैं. दिल से तो मैं पहले ही उससे शादी कर चुका हूं. इसलिए, अपने रिश्ते को ऑफिशियल रूप देना हमारी पार्टनरशिप का एक नेचुरल प्रोग्रेशन लगता है.”

Aamir Khan With Gauri Spratt

गौरी बेंगलुरु से हैं और वेलनेस व ब्यूटी इंडस्ट्री में काम करती थीं. पिछले साल मार्च में अपने 60th बर्थडे पर आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को जब मीडिया से मिलवाया था, तब सभी हैरान रह गए थे. उन्होंने बताया था कि गौरी को वो पिछले 25 सालों से जानते हैं. लेकिन लगभग डेढ़ साल पहले संयोगवश वो दोबारा मिले और उनमें बातचीत होती रही और उनका रिश्ता बन गया. वहीं 6 साल के बेटे की मां गौरी भी मेच्योर रिश्ते की तलाश में थीं और उनकी ये तलाश आमिर खान पर पूरी हुई.

Aamir Khan With Gauri Spratt

बता दें कि ये आमिर खान की तीसरी शादी होगी. इससे पहले वो रीना दत्ता और किरण राव से शादी कर चुके हैं, लेकिन दोनों ही बार उनका तलाक हो गया. इन दो शादियों से उन्हें 3 बच्चे हैं. आमिर खान के अपनी दोनों एक्स पत्नियों, रीना दत्ता और किरण राव के साथ अच्छे संबंध हैं.

Share this article