67 वर्षीय बेबाक और बिंदास नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) का डिजाइन किया हुआ आउटफिट (Designer Outfit) पहना है. फोटो के साथ एक्ट्रेस ने ऐसा फनी कैप्शन लिखा है कि पढ़ते ही आपकी हंसी छूट जाएगी.

67 वर्षीय नीना गुप्ता जितनी बेहतरीन एक्ट्रेस है उतनी भी बिंदास और बेबाक भी हैं. अक्सर नीना गुप्ता अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती हैं. हाल ही में नीना ने अपनी डिजाइनर बेटी मसाबा गुप्ता के डिजाइन किए हुए एक आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है.

असल में नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है. जिसमें उन्होंने ब्लैक कलर की काफ्तान स्टाइल ड्रेस पहनी हुई है. इस डिजाइनर आउटफिट में एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिश लग रही हैं. इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने लॉन्ग ईयर रिंग्स और स्टाइलिश बैग कैरी किए हैं. एक्ट्रेस ने अपना मेकअप मिनिमल रखा है और बालों को बन स्टाइल में बांधा है.

इस फोटो को शेयर करते हुए नीना गुप्ता ने अपनी बेटी के डिजाइन किए हुए आउटफिट की खूब तारीफ की है. कैप्शन में नीना ने लिखा - मैंने मसाबा के डिजाइन किए हुए इस क्रिएशन को कई बार पहना है, लेकिन हर बार ये क्रिएशन नया और खास लगता है. सच कहूं तो मैं खास की जगह सेक्सी बोलना चाहती थी लेकिन बोल नहीं पाई. फिर लोग कहेंगे कि इस बुढ़िया को क्या हुआ?

नीना अक्सर अपनी बेटी के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहनती हैं और हर बार मसाबा के क्रिएशंस की दिल खोल कर तारीफ करती हैं. बता दें कि नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी फैशन डिजाइनर हैं. नीना की इस फोटो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और उन्हें एलिगेंट, ब्यूटीफुल, अमेजिंग लुक्स, स्टनर और सेक्सी बुढ़िया लिख कर कमेंट कर रहे हैं.
