Close

अजय-काजोल की मैरिड लाइफ पर सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर का शॉकिंग खुलासा, मेरी सहेली पॉडकास्ट में डॉ गीतांजलि सक्सेना बोलीं: उनके रिश्ते में अब प्यार नहीं है (‘There Is No Love Left Between Them!’ Celebrity Astrologer’s Explosive Claim on Ajay-Kajol)

इसमें कोई शक नहीं कि अजय देवगन-काजोल (Ajay Devgn-Kajol) बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. दोनों अक्सर ही एक दूसरे को सपोर्ट करते नज़र आ जाते हैं, लेकिन सच ये भी है कि दोनों के बीच मनमुटाव (Ajay-Kajol's Marriage in Trouble) की खबरें भी अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. मेरी सहेली पॉडकास्ट (Meri Saheli podcast) पर एक बार फिर सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर डॉ गीतांजलि सक्सेना (Celebrity Astrologer Dr Geetanjali Saxena) ने कुछ ऐसा कह दिया है कि अजय-काजोल के बीच दूरियों की खबरों को एक बार फिर हवा मिल गई है.

Ajay and Kajol

पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें:

<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/FPbVGaMSTZ8?si=eZVwE3JuQR2FJNj5" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen></iframe>

डॉ गीतांजलि सक्सेना हाल ही में मेरी सहेली पॉडकास्ट में बतौर गेस्ट पहुंची थीं, जहां उन्होंने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की टैरो रीडिंग की. वहीं पर जब उनसे पूछा गया कि अजय-काजोल के रिश्ते में सच में कोई खटपट है या ये सिर्फ रूमर है. इस पर डॉ गीतांजलि ने अजय और काजोल दोनों के कार्ड्स (Celebrity Astrologer's Explosive Claim on Ajay-Kajol)  देखकर बताया कि उनके रिश्ते में कुछ भी खास बचा नहीं है.

Ajay and Kajol

गीतांजलि ने बताया, "दोनों के बीच अब कुछ खास नहीं है. भले ही दोनों एक साथ रह रहे हों, पर उनके बीच कोई अटैचमेंट नहीं है. इनफैक्ट काजोल के कार्ड्स बताते हैं कि उन्हें इस रिश्ते से जो उम्मीदें थीं वो पूरी नहीं हो पाई हैं. अजय को भी लगता है कि उन्हें वो इमोशनल सपोर्ट नहीं मिला जो मिलना चाहिए था. ऐसे में दोनों एक कपल के तौर पर साथ रह रहे हैं, खुश दिखने की कोशिश भी कर रहे हैं, पर उनके रिश्ते में अब तो गहराई मुझे नज़र नहीं आ रही."

Ajay and Kajol

गीतांजलि सक्सेना ने कहा, "दोनों के तलाक का कोई हिंट तो फिलहाल नहीं दिख रहा है, लेकिन प्रॉब्लम दोनों में ज़रूर है. और दो साल बाद तो काजोल को और भी केयरफुल रहने की ज़रूरत है, क्योंकि 2028 का पीरियड उनके लिए ठीक नहीं है."

Ajay and Kajol

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब काजोल और अजय देवगन के मैरिड लाइफ के बारे में इस तरह की भविष्यवाणी की गई हो. पहले भी इस तरह के प्रेडिक्शन सामने आते रहे हैं. हालांकि खुद न तो अजय ने और न ही काजोल ने इस पर कभी कोई बात की, लेकिन  कई बार पब्लिक अपीयरेंस के दौरान उनके बीच ये दूरियां दिख जाती हैं और लोगों को फिर से बोलने का मौका मिल जाता है. 

Ajay and Kajol

काजोल संग शादी पर अजय देवगन ने एक बार कहा था कि "हमारे बीच की अंडर स्टैंडिंग सही रही. हर शादी में उतार-चढ़ाव आते हैं. लड़ाई होती है, लेकिन आपको यह मैनेज करना पड़ता है. दो दिमाग एक जैसे नहीं हो सकते, वह कभी अलग भी होंगे. हम बातचीत करते हैं, डिसकस करते हैं और एक निष्कर्ष पर पहुंचते हैं. हम दोनों बतौर कपल पब्लिक में बहुत ज्यादा एक-दूसरे के प्रति अफेक्शन नहीं दिखाते हैं. मैं फिजिकल इंसान नहीं हूं."

Share this article