Close

पहले बेटे के जन्म के 4 साल बाद धीरज धूपर की वाइफ विन्नी अरोड़ा ने कन्फर्म की अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी, फनी वीडियो शेयर कर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप (Dheeraj Dhoopar’s Wife Vinny Arora CONFIRMS Second Pregnancy Four Years After Son’s Birth, Flaunts Baby Bump)

टीवी एक्टर धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा (Dheeraj Dhoopar and Vinny Arora) अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने को तैयार हैं. हाल ही में बीते कल, शनिवार को विन्नी अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपनी गुड न्यूज की अनाउंसमेंट की. वायरल होने के बाद टीवी सेलिब्रिटीज जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले धीरज और विन्नी को बधाई देने लगे.

टीवी एक्टर धीरज धूपर और उनकी वाइफ विन्नी अरोड़ा दूसरी बार पैरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं. जल्दी पैरेंट्स बनने वाले कपल ने अपनी शादी की 10वीं सालगिरह की फोटोज शेयर इस गुड न्यूज को सोशल मीडिया पर शेयर किया.

जैसे ही कपल ने इस गुड न्यूज को शेयर किया कि उनकी फैमिली में एक ओर नया मेंबर आने वाला तो नेटिजेंस का डाउट ख़ुशियों में बदल गया कि विन्नी अरोड़ा ने ये गुड न्यूज कन्फर्म कर दी है.

बीते कल विन्नी ने अपने इंस्टाग्राम पर ग्रीन बॉडीकॉन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक फनी वीडियो शेयर किया. इस फनी वीडियो के जरिए विन्नी ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज को कन्फर्म किया. इस फन वीडियो के साथ विन्नी ने कैप्शन में लिखा – दोबारा एक छोटा सा मिरेकल होने वाला है.

बता दें कि इस से पहले विन्नी और धीरज का पहला बेटा है, जिसे विन्नी ने 10 अगस्त 2022 को जन्म दिया था. और अब पहले बेटे के जन्म के 4 साल बाद विन्नी दोबारा मां बनने वाली है.

Share this article