सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अंशुला कपूर और करण ठक्कर (Anshula Kapoor And Karan Thakkar) की शादी की रस्में फुल स्विंग मोड पर है. सोशल मीडिया पर कपल की मेहंदी सेरेमनी (Mehandi Ceremony) के खूबसूरत पल तेजी से वायरल हो रहे हैं. अंशुला को मेहंदी सेरेमनी में पूरा कपूर सहित उनके करीबी दोस्त शामिल हुए, जिनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की बहन और फिल्म मेकर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण ठक्कर के साथ 6 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं.

लेकिन शादी से पहले कपूर फैमिली ने होने वाली दुल्हन अंशुला के लिए एक इंटीमेट मेहंदी सेरेमनी होस्ट की. और अब होने वाली दुल्हन और सोनम कपूर ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर दिखाई है.

वायरल हुए सेरेमनी के एक वीडियो में अंशुला कपूर 'दिल धड़कने दो' फिल्म के गाने पर डांस करती दिखीं. दूसरे वीडियो में होने वाली दुल्हन फैमिली के साथ सेरेमनी को एंजॉय करती हुई नजर आईं. ओरी ने भी इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं

अंशुला की मेहंदी सेरेमनी में करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, शबाना आजमी-जावेद अख्तर, ओरी सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए.

