टीवी की गोपी बहू (Sath Nibhana Sathiya fame Gopi Bahu) देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने भले ही इंटरफेथ शादी रचाई हो और भले ही उन्हें ऑनलाइन नेगेटिविटी झेलनी पड़ती हो, लेकिन इन सबकी परवाह किए बिना वो फैमिली के साथ लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं और बेटे (Devoleena Bhattacharjee’s son Joy) के साथ बेस्ट टाइम स्पेंड कर रही हैं. दूसरे धर्म में शादी करने के बावजूद वो सारे हिन्दू फेस्टिवल धूमधाम से मनाती हैं और मंदिरों में भी जाती हैं, जिसमें उनके मुस्लिम पति शहनवाज (Shanwaz Shaikh) भी दिल से हिस्सा लेते हैं.

मुस्लिम से शादी करने के बावजूद देवी देवताओं में उनकी आस्था कम नहीं हुई है और इसकी लेटेस्ट मिसाल है महादेव का टैटू, जो उन्होंने अपने हाथ में गुदवाया (Devoleena Bhattacharjee inks spirit of Mahadev) है और जिसे फ्लॉन्ट करते हुए उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है.

देवोलीना ने 22 अगस्त को अपना 41 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. उन्होंने बताया कि इस बार उनके बर्थडे की सबसे खास बात थी कि सालों बाद उनकी मां उनके बर्थडे पर साथ थीं, इसके अलावा उनके बर्थडे की एक और ख़ास बात थी हाथ में टैटू बनवाना.

चूंकि सावन का महीना चल रहा है और देवोलीना महादेव की भक्त भी हैं, इसलिए उन्होंने सेलिब्रिटी टैटू आर्टिस्ट विकास मालानी से से अपने हाथ में शिवशक्ति का टैटू बनवाया, जिसका एक वीडियो भी विकास मालानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “इस खूबसूरत आत्मा पर महादेव का टैटू बनाया, जहां हर स्ट्रोक शक्ति और ग्रेस की कहानी कह रहा था.” इस वीडियो को देवोलीना ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिपोस्ट किया है और उसे टैग दिया है ‘#शिवशक्ति’.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि देवोलीना ने महादेव का बड़ा सा टैटू हाथ में बनवाया है और इसे फ्लॉन्ट करते हुए बेहद खुश भी नज़र आ रही हैं. फैंस अब देवोलीना की इस पोस्ट को जमकर लाइक कमेन्ट कर रहे हैं और उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं.

देवोलीना भट्टाचार्जी ने 14 दिसंबर 2022 को जिम ट्रेनर शहनवाज शेख से कोर्ट मैरिज की थी. दोनों ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया था. एक्ट्रेस ने साल 2024 में अपने बेटे का वेलकम किया. बेटे जॉय को जन्म देने के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी पूरी तरह से अपने बच्चे की देखरेख और परवरिश पर ध्यान दे रही हैं.
