Close

कुल्लू के श्री बिजली महादेव मंदिर पहुंची कंगना रनौत, पूजा अर्चना के बाद एक्ट्रेस ने लिए स्थानीय लोगों के साथ लिया पारंपरिक हिमाचली खाने का लुत्फ (Kangana Ranaut Climbs To Shri Bijli Mahadev Temple In Kullu, Eats Traditional Himachali Food With Locals)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हाल ही में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित श्री बिजली महादेव मंदिर (Shri Bijli Mahadev Temple In Kullu) में पहुंची. कठिन चढ़ाई करके कंगना पहाड़ की चोटी पर बसे हुए इस मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा की. अपनी इस स्प्रिचुअल जर्नी के दौरान एक्ट्रेस ने स्थानीय महिलाओं से बातचीत की और ट्रेडिशनल हिमाचली खाने (Eats Traditional Himachali Food) का आनंद लिया.

अपनी फिल्म के सेट और बिजी राजनीतिक शेड्यूल से दूर कंगना रनौत ने हाल ही में कुल्लू के फेमस श्री बिजली महादेव मंदिर की पहुंची. अपनी इस स्प्रिचुअल जर्नी के दौरान एक्ट्रेस ने पहाड़ी की चोटी पर स्थित इस मंदिर तक ट्रेकिंग की. और हिमाचल की खूबसूरत और शांत वातावरण का आनंद लिया. और एक्ट्रेस ने पारंपरिक हिमाचली खाने के साथ स्थानीय महिलाओं के साथ बातचीत करते हुए समय बिताया.

कंगना रनौत ने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने ट्रैकिंग करके खराहल घाटी की चोटी पर स्थित मंदिर में पहुंचने और भगवान शिव की पूजा-अर्चना के अनुभव शेयर किया, जिसने उन्हें शांति और खुशी से भर दिया

अपनी स्पिरिचुअल जर्नी की तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा- आज कुल्लू के पवित्र श्री बिजली महादेव के दर्शन किए. बहुत कठिन चढ़ाई के बाद, महादेव के दिव्य दर्शन से मन अपार शांति और आनंद से भर गया. रास्ते में स्थानीय महिलाओं द्वारा बहुत प्यार से बनाए पारंपरिक हिमाचली व्यंजनों के लुत्फ लिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा. हर हर महादेव. 🔱"

इस दौरान कंगना व्हाइट एंब्रॉयडरी वाले पीच कलर के सूट के साथ मिनिमल ज्वेलरी, पारंपरिक हिमाचली टोपी, स्नीकर्स और एक स्लीक रिस्टवॉच पहने हुए नजर आईं. एक्ट्रेस नो मेकअप लुक और स्लीक हेयर बन के साथ बेहद एलिगेंट और सिंपल लुक में नजर आईं.

अपनी स्पिरिचुअल जर्नी के बाद कंगना ने स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों लोगों के साथ बातचीत करते हुए समय बिताया. महिलाओं के विकास व समाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान एक्ट्रेस ने हिमाचल की मशहूर स्टीम्ड ब्रेड 'सिड्डू' का स्वाद भी लिया.

एक्ट्रेस की ये तस्वीर इंटरनेट पर घूम रही हैं और उनके फैंस इन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं.

Share this article