Close

‘सहर…’ सुरभि ज्योति ने किया बेटी का नामकरण, पोस्ट शेयर करके अनाउंस किया नाम, अपनी लाडली को बताया सुबह की पहली किरण (‘Saher…’ Surabhi Jyoti Reveals Daughter’s Name On Her One Month Birthday, Calls Her First Light Of Morning)

‘कुबूल है’ (Qubool Hai) और नागिन (Nagin) फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surabhi Jyoti) की लाडली (Surabhi Jyoti’s daughter) आज 13 जुलाई को एक महीने (Surabhi Jyoti’s daughter turns one month) की हो गई है. सुरभि ने 13 जून को बेटी को वेलकम किया था और बेटी के जन्म के बाद से ही लाइफ के इस नए चैप्टर को एन्जॉय कर रही हैं. और अब बेटी के फर्स्ट मंथ कम्पलीट हिने पर उन्होंने उसका नाम रिवील (Surabhi Jyoti Reveals Daughter’s Name) कर दिया है. साथ ही बिटिया के खूबसूरत नाम का मतलब भी बताया है. 

Surabhi Jyoti

सुरभि ने बेटी के वन मंथ बर्थडे पर उन्होंने बेटी का नामकरण कर दिया है. फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में उन्होंने बेटी की झलक दिखाई है और उसका नाम रिवील कर दिया है. 

Surabhi Jyoti

सुरभि ने बेटी के नन्हें हाथों की तस्वीर शेयर की है. उनकी लाडली ने हाथ में आर्किड के फूल थाम रखे हैं. इसके साथ ही सुरभि ने कैप्शन में उसका नाम बताया है. एक्ट्रेस ने बेटी का नाम ‘सहर’ (Saher) रखा है. नाम अनाउंस करते हुए उन्होंने कैप्शन में ‘ओम’ के साथ लिखा, “सहर…. बिल्कुल सुबह की पहली किरण की तरह. तुम आईं और सब कुछ रोशन कर दिया.” साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी बिटिया को हैप्पी वन मंथ भी विश किया.

Surabhi Jyoti

सेलेब्स और फैंस अब सुरभि की इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और इस नाम को बेहद खूबसूरत बता रहे हैं. सुरभि के इस पोस्ट पर सबसे पहले कलर्स टीवी ने रिएक्ट किया और लिखा, ‘सहर हो गई.’ वहीं रुबीना दिलैक, आरती सिंह और टीवी वर्ल्ड के तमाम सेलेब्स भी सहर पर प्यार लुटा रहे हैं. फैंस भी सुरभि के बेटी के नामकरण पर बेहद खुश हैं. वहीं कुछ फैंस ने नोटिस किया कि मम्मी, पापा और अब बेटी का नाम भी S अक्षर से शुरू हो रहा है. सुरभि ज्योति, उनके पति सुमित सूरी और बेटी सहर. 

Surabhi Jyoti

बता दें कि सुरभि ज्योति ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी (Sumit Suri)  के साथ 27 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में शादी रचाई थी. शादी के डेढ़ साल बाद फरवरी में उन्होंने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी.

Surabhi Jyoti

Share this article