Close

52 साल की उम्र में ऐश्वर्या रॉय बच्चन ने किया गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, स्लिम लुक, कर्वी फिगर, ग्लैमरस अंदाज़… बच्चन बहू के नए लुक को देखकर हैरान हुए फैंस (Aishwarya Rai Bachchan’s amazing body transformation sporting a slim look, a curvy figure, and a glamorous style, Fans are amazed by her new look)

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस और बच्चन फैमिली की बहू ऐश्वर्या रॉय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के बढ़े हुए बॉडी वेट का अक्सर मज़ाक उड़ाया जाता है. ऐश्वर्या को कई बार एज शेमिंग और बॉडी शेमिंग भी झेलनी पड़ी. लेकिन अपने लेटेस्ट लुक (Aishwarya Rai Bachchan's latest looks) से ऐश्वर्या ने उन तमाम ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. जी हां ऐश्वर्या ने 52 की उम्र में गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन (Aishwarya Rai Bachchan's body transformation) कर लिया है और उनका लेटेस्ट लुक देखकर ट्रोलर्स हैरान रह गए हैं.

Aishwarya Rai Bachchan

बीते दिन ऐश्वर्या रॉय को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और हमेशा की तरह कैमरे के सामने आते ही एक्ट्रेस ने अपनी ख़ूबसूरती और स्टाइल से सबका दिल जीत लिया. लेकिन सबसे ज़्यादा जिस चीज़ ने लोगों का ध्यान खींचा, वो था ऐश्वर्या का स्लिम ट्रिम (Aishwarya Rai Bachchan's slim look) लुक. ऐश्वर्या की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Aishwarya Rai Bachchan

ब्लैक कलर का एम्बेलिश्ड फिटेड ब्लेजर, वाइड-लेग ट्राउजर, पॉइंटेड हील्स, लक्जरियस हैंड बैग... ऑल ब्लैक लुक में ऐश्वर्या बेहद एलिगेंट और खूबसूरत लग रही थीं. सबसे बड़ी बात, ऐश्वर्या के चेहरे से फैट बिल्कुल गायब था. पिचके गाल, कर्वी फिगर और चेहरे पर गजब का कॉन्फिडेंस... ऐश्वर्या का ये नया लुक देखकर फैंस शॉक्ड रह गए. फैंस का कहना है ऐश ने काफी वेट कम कर लिया है और फिर से पहलेवाली ऐश्वर्या लगने लगी हैं. कई यूजर्स ने उन्हें "Back to Queen Era" बता रहे हैं. ऐश्वर्या की ये तस्वीरें फिलहाल इंटरनेट पर छाई हुई हैं और फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

Aishwarya Rai Bachchan

वैसे बता दें कि ऐश्वर्या की ये तस्वीरें लेटेस्ट नहीं हैं. ये करीब दो महीने पुरानी तस्वीरें हैं, जब ऐश्वर्या कान फिल्म फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए फ्रांस रवाना हुई थीं. सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट मोहित राय ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसके बाद ये वायरल हो गईं.

Aishwarya Rai Bachchan

Share this article