Close

अपनी ‘ईशी मां’ के ट्विन्स को मिलने पहुंचीं ऑनस्क्रीन बेटी रुहानिका धवन, बेबीज़ को गोद में उठाकर लुटाया प्यार, शेयर किया अडोरबेल पोस्ट (Ruhaanika Dhawan meets her ‘Ishi Maa’, Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya’s twins, Showers love on her little ones, Shares adorable post)

​'ये है मोहब्बतें' (Ye hain Mohabbatein) की छोटी 'रूही' यानी रुहानिका धवन (Ruhaanika Dhawan) अब बड़ी हो चुकी हैं और अपने क्यूटनेस की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. रुहानिका भले ही बड़ी हो गई हैं, लेकिन अपनी ऑनस्क्रीन मां  दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के आज भी बेहद करीब हैं. दोनों के बीच एक बेहद गहरा और प्यारा मां-बेटी का रिश्ता है. शो में दिव्यांका ने 'इशिता' (ईशी मां) और रुहानिका ने उनकी बेटी 'रूही' का किरदार निभाया था. शो खत्म होने के इतने सालों बाद भी दोनों में उतना ही प्यारा रिश्ता है. 

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya

दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) हाल ही में ट्विन बच्चों के पैरेंट्स बने हैं. शादी के 10 साल बाद उनके घर नन्हीं किलकारियां गूंजी हैं. मां बनकर दिव्यांका बेहद खुश हैं. हाल ही में उनकी ऑनस्क्रीन बेटी रुहानिका भी उनकी इस खुशी में शामिल हुईं और उनके ट्विन बेबीज़ को मिलने (Ruhaanika Dhawan meets her 'Ishi Maa's twins) उनके घर पहुंचीं, जिसकी बेहद अडोरबेल तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. 'ईशी मां' और 'रूही' के इस रियल लाइफ मोमेंट को देखकर फैंस खुश हो गए हैं और उन पर जीभरकर प्यार लुटा रहे हैं. 

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya

रुहानिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो दिव्यांका के बेबीज़ को गोद में लेकर उनके साथ खेलती नज़र आ रही हैं. पहली तस्वीर में दिव्यांका और विवेक के साथ उन्होंने उनके जुड़वां बच्चों को थाम रखा है और उन्हें प्यार से निहारती दिख रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वो एक बेबी को गोद में लेकर उस पर प्यार लुटाती नज़र आ रही हैं. 

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya

इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में बेहद प्यारा सा नोट भी लिखा है. उन्होंने लिखा, "ईशा मां की बेटी का रोल निभाने से लेकर उनके बेबीज़ के साथ खेलने तक लाइफ सच में एक सर्कल है. मैं अब ऑफिशियली कह सकती हूं कि वो अब तीन बच्चों की मां बन गई हैं."  उन्होंने आगे लिखा, "इन ट्विन्स को इनसे अच्छे पैरेंट्स मिल ही नहीं सकते थे."

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya

रुहानिका का ये पोस्ट पढ़कर उनकी ईशी मां इमोशनल हो गईं. दिव्यांका ने उनकी इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, "रूह, तुमने ही मुझे मां बनना सिखाया है. अब ये दो छोटे बेबीज़ को भी अपनी रूही दीदी से काफी कुछ सीखना है."

Divyanka Tripathi

रुहानिका के इस पोस्ट पर अब फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और इसे बेस्ट मोमेंट बता रहे हैं. बता दें कि टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में रूहानिका धवन ने दिव्यांका त्रिपाठी की बेटी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया. यह रिश्ता पर्दे के बाहर भी कायम है. शो के खत्म होने के सालों बाद भी दोनों एक-दूसरे के संपर्क में हैं. रूहानिका दिव्यांका को अपनी मेंटर मानती हैं और उन्हें 'इशिमा' कहकर बुलाती हैं.

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya

Share this article