Close

‘तीस मार खां’ में अक्षय कुमार के को-स्टार सुधीर पांडेय ने खोली उनकी पोल, बोले- सुपरस्टार को याद नहीं होते डायलॉग, पढ़ने के लिए किसी को पेपर लेकर खड़ा होना पड़ता था (Akshay Kumar Tees Maar Khan Co-Star Sudhir Pandey Reveals Superstar Used To Read Out

फिल्म 'तीस मार खां' (Film Tees Maar Khan) में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ काम करने वाले एक्टर सुधीर पांडेय (Actor Sudhir Pandey) ने सुपरस्टार के बारे में एक जबरदस्त खुलासा किया है. सुधीर पांडेय ने बताया है कि अक्षय कुमार को उनकी फिल्मों के डायलॉग्स याद नहीं रहते हैं. सेट पर शूटिंग करते हुए वे डायलॉग्स देखकर पढ़ते हैं.

Akshay Kumar

सिद्धार्थ कानन को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर सुधीर पांडेय ने अक्षय कुमार की पोल खोल दी. फिल्म तीस मार खां और टॉयलेट एक प्रेम में अक्षय कुमार के साथ काम करने वाले दिग्गज एक्टर ने बातचीत के दौरान बताया कि अक्षय को फिल्मों के डायलॉग्स याद नहीं रहते थे. फिल्म के बड़े बड़े डायलॉग वे पेपर से पढ़कर बोलते थे. इसलिए फिल्म डायरेक्टर्स उन्हें छोटी-छोटी लाइनें देते थे ताकि वे डायलॉग याद रख सकें.

Sudhir Pandey

सुधीर पांडे ने बताया- शूटिंग के दौरान जब अक्षय कुमार फिल्म के डायलॉग्स भूल जाते थे तो सेट पर एक आदमी पेपर लेकर खड़ा रहता था. उस पेपर को देखकर वे अपने डायलॉग बोलते थे. अब तो टेलीप्रॉम्पटर आ गया है. हो सकता है कि अक्षय कुमार अब पेपर पर देखने बोलने की बजाय टीपी से डायलॉग देख कर बोलते हों.

Akshay Kumar and Sudhir Pandey

दिग्गज एक्टर ने ये भी बताया - फिल्म तीस मार खान’ की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर फराह खान ने अक्षय कुमार को बोलने के लिए छोटे छोटे डायलॉग्स दिए गए थे. ताकि वे डायलॉग भूले नहीं. ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ की शूटिंग के दौरान भी अक्षय ने कुछ सीक्वेंसेस में डायलॉग्स देखकर बोले थे. कुछ डायलॉग की लाइनें बड़ी बड़ी थीं, तब कोई आदमी अक्षय के सामने पेपर लंबे सीक्वेंस के डायलॉग्स लेकर कोई खड़ा रहता था और फिर वो उसे पढ़ते थे.

Akshay Kumar and Sudhir Pandey

सिद्धार्थ ने सुधीर पांडे से पूछा कि जब बड़े एक्टर्स डायलॉग पेपर देख कर पढ़ते हैं तो क्या कोई डिस्ट्रैक्शन होता है. तो सुधीर पांडे ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं होता. वे कभी डायलॉग्स देखकर नहीं पढ़ते हैं.

Share this article