Close

प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, ‘राधे-राधे’ बोलकर जीता लोगों का दिल (Virat Kohli-Anushka Sharma Visit Vrindavan Premanand Maharaj Blessings Radhe-Radhe Video)

सेलिब्रेटी कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli And Anushka Sharma) को जब भी अपने बिजी शेड्यूल से समय मिलता है, अपनी स्पिरिचुअल जर्नी (Spiritual Journey) पर निकल पड़ते हैं. हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज जी (Premanand Maharaj Ji) से मिलने के लिए मथुरा, वृंदावन पहुंचे. गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) से ठीक पहले हुई इस यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर से वृंदावन के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे. वहां पहुंचकर कपल ने प्रेमानंद महाराज के श्री उनका आशीर्वाद लिया.

अपनी लक्जरी गाड़ी को छोड़कर कपल नंगे पैर कीचड़ वाले रास्ते पर चलकर आश्रम तक पहुंचे. विराट और अनुष्का की यही सादगी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो में विराट और अनुष्का आश्रम परिसर से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं. कपल बेहद सादगी के साथ चलते हुए और अपने आसपास के लोगों को राधे राधे कहकर उनका वेलकम करते हुए अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ते हैं.

विरुष्का के इस सादगी भरे व्यवहार ने न सिर्फ वृंदावन के लोगों का दिल जीत लिया, बल्कि सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी सादगी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं.

बता दें कि बीते कुछ सालों से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर प्रेमानंद महाराज जी से आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन आते रहते हैं.

Share this article