नीट पेपर लीक (Paper leak issue)मामले में जंतर-मंतर पर (Cockroach Janata Party's (CJP) protest at Jantar Mantar) जारी स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट को बॉलीवुड सेलेब्स का भी सपोर्ट मिल रहा है. सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स अपनी बात रख रहे हैं. इस बीच बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी स्टूडेंट्स को सपोर्ट (Salman Khan Backs Students) करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. उनका ये पोस्ट देखकर उनके फैंस खुश हो गए हैं.

सलमान ने अपनी स्कूल टाइम की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है और स्टूडेंट्स के आंदोलन को अपना सपोर्ट (Salman Khan backs CJP protest) दिया है. दबंग खान ने अपनी पोस्ट में लिखा, "यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था, बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया. जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके लिए मेरा दिल दुखी है. पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है, मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर एजुकेशन सिस्टम के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता भी उनका साथ दे रहे हैं."

सलमान खान ने आगे लिखा, "मैं उनके स्टैंड की तारीफ करता हूं, जिसमें उन्होंने मेहनत से पढ़ाई करने और अपना भविष्य और एक बेहतर, शिक्षित भारत बनाने के लिए लगन, ईमानदारी और इच्छा दिखाई है. यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है, और स्टूडेंट्स ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है. वे बहुत हिम्मती और बहादुर हैं. शिक्षा के प्रति प्रेरित और मोटिवेटेड यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी."

उन्होंने आगे लिखा, "यह मुद्दा स्टूडेंट्स और एजुकेशन सिस्टम के बीच का है, इसे राजनीतिक रूप से हाईजैक नहीं किया जाना चाहिए. इसका क्रेडिट केवल हमारे देश के स्टूडेंट्स को ही मिलना चाहिए. मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा सपोर्ट देगी और एजुकेशन सिस्टम को और मजबूत बनाएगी. यह विन-विन सिचुएशन है. एक पॉजिटिव फैसले की उम्मीद और प्रार्थना है जो लोग शिक्षित होना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे.एजुकेशन अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए, और साल दर साल इसे और ट्रेंडी और फैशनेबल होना चाहिए, इतने बाहर से लोग पढ़ाई करने के लिए इंडिया आएं और इंडिया एक एजुकेशनल हब बन जाए."

सलमान खान की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस भाई जान की ये पोस्ट देखकर खुश हो गए हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में 'हिम्मतवाला भाई' और 'भाईजान हैं रियल दबंग' लिख रहे हैं.
