टीवी स्टार पराग त्यागी (Tv Star Parag tyagi) ने हालिया सोशल मीडिया पर एक इमोशनल कर देने वाली खबर (Emotional Update) शेयर की है. ये दुखद खबर ये है कि उनके और उनकी दिवंगत वाइफ शेफाली जरीवाला (Late Wife Shefali Jariwala) का प्यारे पेट डॉग सिंबा (Pet Dog Simba) की मौत हो गई है. पहले वाइफ और अब पेट डॉग सिंबा के जाने से पराग बहुत दुख और तकलीफ में हैं.

वाइफ शेफाली जरीवाला के यूँ अचानक चले जाने से पराग त्यागी बिल्कुल टूट गये थे. उनके पास शेफाली की एक निशानी थी, उनका पेट डॉग सिंबा. सिंबा पराग और शेफाली के लिए पेट डॉग नहीं था, बल्कि वे उसे अपने बच्चे की तरह प्यार करते थे. लेकिन हाल ही में उनके पेट डॉग सिंबा की भी मौत हो गई. शेफाली के जाने के बाद पराग अपना अधिकतर समय सिंबा के साथ ही बिताते थे. अक्सर अपनी और सिंबा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे.

पराग ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रो बैक वीडियो शेयर किया. शेयर किए गए इस पुराने वीडियो में उनकी दिवंगत वाइफ शेफाली जरीवाला चलते हुए अपने पेट की तरफ जाती हुई दिख रही है. शेफाली बैठ जाती है और सिंबा शेफाली की गोद में चढ़कर बैठ जाता है.

इस नोट में पराग ने अपने फैंस के साथ ये दुखद खबर शेयर की है कि उनका और शेफाली जरीवाला का प्यारा पेट सिंबा अब इस दुनिया में नहीं है. इस वीडियो के साथ एक्टर ने भावुक कर देने वाला नोट भी लिखा है. अब मम्मा अकेली नहीं है. सिंबा मम्मा के साथ बहुत खुश है... दूसरी दुनिया में तुम दोनों (मेरी लाइफ लाइंस) से मिलने के लिए बेसब्री से इंतजार है #simba #son #pari #togetherforever.

शेफाली के निधन के बाद पराग अक्सर अपने और अपने पेट डॉग के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते थे. और वीडियो में ये बताते थे वे दोनों सिंबा के कितने करीब थे. और वाइफ के जाने के बाद सिम्बा की केयर करना ही उनकी मेन जिम्मेदारी थी. एक्टर ने अपने अकाउंट पर अपना नाम "परी और सिम्बा के पापा" भी लिखा है.

शेयर किए गए इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ने लिखा है - आपने ने इस दुनिया को दिखा दिया कि प्यार क्या है. गॉड ब्लेस यू. दूसरे ने लिखा है - आई एम सॉरी वीरे, भगवान आपको दुख सहने की शक्ति दे.

तीसरे यूजर ने अफसोस जताते हुए लिखा है- मेरी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. बेचारा सिंबा अपनी मां के जाने का गम बर्दाश्त नहीं कर पाया. भगवान उसकी आत्मा को शांति दे. अनेक यूजर्स ने सिंबा की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए ओम शांति लिखा कर कमेंट किया है. कुछ लोगों ने सैड वाले इमोजी सेंड किए हैं.
