मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) की पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी न्यूज़ आ रही है. सिंगर ने 4 महीने पहले ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ईशा रेखी (Isha Rekhi) से शादी रचाई थी, लेकिन अब उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार (Badshah's married life in trouble) आने की खबरें आ रही हैं. और उनकी वाइफ की लेटेस्ट पोस्ट से इन खबरों को और हवा दे दी है, जिसमें उन्होंने ज़िंदगी में तूफान आने का हिंट दिया है.

बादशाह ने तलाक के 6 साल बाद इसी साल मार्च में दोबारा शादी (Badshah Secretly Marries) रचाई थी. उन्होंने गुपचुप फेरे लिए थे, जिसमें उनकी फैमिली और करीबी लोग ही शामिल हुए थे. हालांकि बादशाह की तरफ से इस शादी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया था, लेकिन बादशाह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. शादी के बाद भी बादशाह ने अपना रिश्ता छिपाकर ही रखा. अभी उनकी शादी को 4 महीने ही हुए हैं और अब खबरें आ रही हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है.

अभी दोनों की मैरिड लाइफ में ट्रबल होने की खबरें आ ही रही थीं कि बादशाह की वाइफ ईशा रेखी ने सोशल मीडिया पर ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट (Badshah's wife Isha Rekhi shares cryptic post) शेयर कर दिया है कि उनके रिश्ते के अनबन की खबरें और मजबूत हो गई हैं.

ईशा रेखी ने इंस्टाग्राम पर फोटो-कोलाज का एक वीडियो शेयर किया है. इस फोटो कोलाज में उन्होंने बादशाह संग रोमांटिक मोमेंट्स को शामिल किया है. इनमें से एक तस्वीर में ईशा रोती हुई दिख रही हैं. इस वीडियो के साथ ईशा ने लिखा, "हर तूफान एक सीख है. हर प्रार्थना एक उम्मीद है." इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाला और दिल टूटनेवाला इमोजी बनाया है. इस वीडियो को ईशा ने इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है.

ईशा रेखी का ये पोस्ट देखकर फैंस शॉक्ड हैं और सवाल कर रहे हैं कि क्या सच में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है. क्या दोनों अलग हो रहे हैं. हालांकि बादशाह ने अब तक इस वीडियो पर रिएक्ट नहीं किया है. सबसे शॉकिंग बात ये है कि दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो भी नहीं कर रहे हैं.

बता दें कि बादशाह की ये दूसरी शादी है. बादशाह ने साल 2015 में जैस्मीन संग शादी रचाई थी. दोनों की एक बेटी है जिसका जन्म 11 जनवरी 2017 में हुआ था. लेकिन 2020 में दोनों का तलाक हो गया. तलाक के बाद जैस्मीन अपनी बेटी जेसी के साथ लंदन में शिफ्ट हो गई थीं.
