Close

CJP प्रोटेस्ट पर चुप्पी साधने पर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, यूजर्स बोले- प्रेमानंदजी महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे, लेकिन CJP पर खामोश (Anushka Sharma-Virat Kohli Troll Over Silence On CJP Protests Seeking Blessings From Premanand Maharaj)

बीते कल सेलिब्रेटी कपल विराट कोहली-अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma-Virat Kohli) स्पिरिचुअल गुरु प्रेमानंद जी महाराज (Premanad ji Maharaj) से आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन पहुंचे थे. जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहे. लेकिन अब ये कपल ऑनलाइन यूजर्स के निशाने पर हैं. वजह है कि CJP के विरोध प्रदर्शन पर विराट-अनुष्का ने चुप्पी साध रखी है.

एक तरफ बीते कल प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सादगी भरे वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रहे थे. वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे CJP और छात्रों के नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की खबरें भी सोशल मीडिया पर छाई थीं. असल में नीट पेपर मामले में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की चुप्पी ऑनलाइन यूजर्स को अच्छी नहीं लगी, इसी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया है.

सोशल मीडिया पर सीजेपी से जुड़े विरोध प्रदर्शनों पर कई सेलेब्स के रिएक्शन आ रहे हैं. लेकिन अब तक इस मामले पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने चुप्पी साध रखी है, उनकी ये चुप्पी ऑनलाइन यूजर्स को रास नहीं आई. ऑनलाइन वायरल हुए विराट-अनुष्का के वीडियो पर लोग कमेंट कर उनसे सवाल पूछ रहे है कि प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए समय है पर छात्र आंदोलन के नहीं.

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा - सर, युवाओं और इस विरोध प्रदर्शन पर बोलने की हिम्मत दिखाइए. दूसरे ने कहा- आप दिल्ली से हैं, कम से कम जंतर-मंतर जाकर छात्रों का हाल तो पूछिए. अनेक लोगों ने अपने कमेंट में विराट को अपना गुस्सा निकालते हुए ये लिखा है कि करोड़ों लोग उनके फैंस हैं, उन्हें छात्रों को सपोर्ट करना चाहिय.

Share this article