Close

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बेटी मालती मेरी की खूबसूरत झलक, अपनी मॉम के सुपरहिट सॉन्ग ‘तूने मारी एंट्री…’ पर डांस करती हुई नजर आई नन्ही मालती (Priyanka Chopra shares adorable glimpse of daughter Malti grooving to her hit song Tune Maari Entriyaan)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (पPriyanka Chopda) अपनी आगामी फिल्म वाराणसी (Upcoming Film Varanasi) की शूटिंग के लिए अपने हसबैंड निक जोनस और बेटी मालती मेरी (Husband Nick Jonas एंड Daughter Malti Marie) के साथ हैदराबाद पहुंची हैं. प्रियंका ने हाल ही में अपनी बेटी मालती मेरी के उन एडोरेबल मोमेंट्स की झलक दिखाई है, जिसमें नन्ही मालती अपनी मम्मी प्रियंका चोपड़ा के सुपर हिट बॉलीवुड सॉन्ग तूने मारी एंट्री .. (Superhit Song Tune Mari Entroyaan) पर डांस करती हुई नजर आ रही है.

Priyanka Chopra

फिल्म निर्देशक आर आर मोली की फिल्म वाराणसी की शूटिंग के सिलसिले में प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिली के साथ हैदराबाद पहुंची हुई हैं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी लेटेस्ट अपडेट शेयर की है, जिसे देख कर फैंस के चेहरे पर स्माइल आ गई है. देसी गर्ल ने अपने इंस्टा स्टोरी पर अपनी बेटी मालती मेरी के उन एडोरेबल मोमेंट्स को शेयर किया है जिसमें नन्ही मालती अपनी मोम प्रियंका चोपड़ा के मोस्ट लव्ड बॉलीवुड से सॉन्ग पर डांस मूव्स करती हुई नजर आ रही हैं.

Priyanka Chopra

इस स्वीट मोमेंट को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है - ये किसने सोचा था? साथ में एक्ट्रेस ने आंखों में आंसू वाला, रेड हार्ट वाला और रोने वाला इमोजी बनाए हैं. इस स्टोरी को प्रियंका ने निक जोनस और मालती को टैग किया है. प्रियंका ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें मालती अपनी ग्रैंडमदर (नानी) मधु चोपड़ा के साथ छत पर हाथों में हाथ डाले हुए वॉक कर रही हैं.

Priyanka Chopra

शेयर की गई इन हार्ट वॉर्मिंग तस्वीरों के अलावा प्रियंका सोशल मीडिया पर पैरेंटिंग मीम्स शेयर फैंस को एंटरटेन कर रही हैं. हाल ही में प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक ऐसा मीम शेयर किया था जिसमें बेड पर एक बच्चे के साथ सोते हुए किस तरह का स्ट्रगल करना पड़ता है. एक्ट्रेस के इस मीम को फैंस ने बेहद पसंद किया.

Share this article