कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हर मुद्दे पर बिंदास बोलती हैं और इसके लिए कई बार उन पर निशाना भी साधा जाता है और उन पर तरह तरह के कमेंट्स किए जाते हैं. अब कंगना उन पर भद्दे कमेंट्स करनेवालों पर भड़की (Kangana Ranaut Slams bollywood) हैं और एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood), आशुतोष राणा (Ashutosh Rana), राखी सावंत (Rakhi Sawant), तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) एक एक को करारा जवाब दिया है. कंगना ने साफ शब्दों में कहा है कि उनसे कम सफल लोगों से वो ज्ञान बिल्कुल नहीं लेंगी.

मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना ने अपने आलोचकों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग खबरों में बने रहने के लिए लगातार उन पर टिप्पणियां करते रहते हैं, लेकिन वो इस तरह की हरकत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगी. इसके बाद उन्होंने एक एक का नाम लेकर उनकी क्लास लगाई.

कंगना ने कहा, “मैं देखती हूं आए दिन इस तरह के लोग, चाहे वो आशुतोष राणा हों जो कहते हैं कि कुत्ते की तरह भौंकती हैं. चाहें सोनू सूद जैसे लोग हैं जो कहते हैं कि मुझे तरीका सीखना चाहिए. राखी सावंत जैसे लोग हैं जो मेरे चरित्र पर हर तरह की भद्दी टिप्पणी करते हैं. चाहे तापसी पन्नू टाइप लोग हैं जो मेरे माता-पिता को मेरी परवरिश को, मेरे बैकग्राउंड को अपमानित करते हैं. इन लोगों के लिए मेरा सिर्फ एक मैसेज है, अगर आप लोग मेरे समान सिर्फ एक परसेंट भी जिंदगी में सक्सेस नहीं कमा पाए हो तो मैं आपका कोई भी ज्ञान नहीं सुनूंगी.”

कंगना ने आगे कहा, “ये सब फेल और बिल्कुल अनचाहे लोग जो हैं मुझे जब देखो चार गालियां देते रहते हैं मीडिया में आने के लिए. पहले आप कंगना रनौत बनो तो सही. आप बनकर दिखाओ. आप लोगों का ज्ञान बिल्कुल नहीं लूंगी. कोई कुत्ता कह रहा है, कोई माता-पिता को गाली दे रहा है, कोई कहता है टांग उठाती है. मैं भद्दी टिप्पणियां नहीं सुनूंगी. भूखे-नंगे लोग मुझे सुना नहीं सकते. बहुत हो गया. पेरेंट्स को भी नहीं छोड़ रहे हैं. अगर कोई मुझसे ज्यादा सम्माननीय है, मैं सिर्फ उनकी सलाह लूंगी.”

इसके अलावा कंगना ने बाबा रामदेव (Baba Ramdev) को लेकर भी रिएक्ट किया. कंगना ने कहा, “उन्होंने हर मर्यादा लांघ दी है, और उन्होंने जिस तरह की टिप्पणी एक महिला पर की है, सारा समाज शर्मिंदा है. सनातन के वो कपड़े पहनते हैं. जिस तरह के वो भगवा वस्त्र धारण करते हैं उनको उन्होंने शर्मशार किया है. उन्हें महिलाओं के लिए अपनी दृष्टि ठीक करनी चाहिए.”

कंगना रनौत के ये बयान अब सुर्खियों में बने हुए हैं और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
