Close

Bigg Boss 20: फिल्म ‘युवा’ में करीना कपूर से पहले माही विज को मिला था ये रोल- एक्ट्रेस ने किया खुलासा, निकल गई हाथ से ये फिल्म, बोलीं- इक्वेशन थोड़ी खराब हो गई थी (Mahhi Vij reveals she lost Kareena Kapoor’s role in Yuva, says- Equations thodi kharab ho gayi thi)

बिग बॉस 20 (Big Boss 20) के घर में आए सभी कंटेस्टेंट्स एक से बढ़कर एक खुलासे कर रहे हैं. माही विज (Mahhi Vij) ने भी ऐसा ही एक खुलासा किया है कि मणि रत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म युवा (Film Yuva) में करीना कपूर (Kareena Kapoor) वाला रोल पहले उन्हें ऑफर हुआ था.

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो के पहले ही दिन से कंट्रोवर्सी करने वाली माही विज अपने रंग दिखा रही हैं. एक्ट्रेस शो में अच्छा गेम खेलने के अलावा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे कर रही हैं.

शो के दौरान को-कंटेस्टेंट कनिका मान के साथ बात करते हुए माही ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया. माही ने बताया – मुंबई आते ही मुझे काम मिलना शुरू हो गया था. मेरा पहला प्रोजेक्ट हिट म्यूजिक वीडियो ‘तू, तू है वही’ था. इसके बाद मैंने कई सुपरहिट म्यूजिक वीडियोज में काम किया.

इतना ही नहीं मैंने साउथ में प्रभु देवा और ममूटी जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया. पॉपुलर डायरेक्टर मणिरत्नम ने मुझे अपनी फिल्म ‘युवा’ के लिए सिलेक्ट किया था. इस फिल्म में मेरा किरदार विवेक ओबेरॉय के अपोजिट था, जिसे बाद में करीना कपूर खान ने निभाया था. किसी वजह से उनकी इक्वेशन खराब होने के बाद यह प्रोजेक्ट मेरे हाथ से निकल गया और मुझे वापस मुंबई आना पड़ा.

साल 2004 में आई मणिरत्नम की फिल्म ‘युवा’ में करीना कपूर, अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिकाओं में थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. इस फिल्म को हिंदी, तेलुगू और बंगाली भाषाओं में रिलीज किया गया था.

Share this article