Close

‘जय श्री राम पापा’, रणबीर कपूर के लौटने पर बेटी राहा ऐसे करती है वेलकम, पापा से बताती है दिनभर की बातें, दादी नीतू कपूर ने बताया मज़ेदार फैमिली सीक्रेट (‘Jai Shri Ram, Papa’, This is how daughter Raha greets Ranbir Kapoor when he returns home; Neetu Kapoor shares Ranbir Kapoor’s daily night ritual with his daughter)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों ‘रामायण’ (Ranbir Kapoor’s Ramayana) को लेकर न्यूज़ में बने हुए हैं और फ़िल्म की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं. हाल ही में रणबीर-आलिया ने अपनी लाडली राहा कपूर (Raha Kapoor) का 4th बर्थडे भी धूमधाम से सेलिब्रेट किया. इस बीच दादी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने राहा और रणबीर के बारे में कुछ फैमिली सीक्रेट शेयर किए और पापा-बेटी की खूबसूरत बॉन्डिंग पर भी बात (Neetu Kapoor shares Ranbir Kapoor’s daily night ritual) की.

नीतू कपूर ने हाल ही में ‘कर्ली टेल्स’ को इंटरव्यू दिया और राहा की आदतों और रणबीर कपूर की पैरेंटिंग के बारे में बेहद क्यूट बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया, “इन दिनों रणबीर ‘रामायण’ को लेकर काफी बिजी रहा है और वह जब भी घर लौटता है तो राहा उसका वेलकम ‘जय श्री राम’ कहकर करती है, जो वाकई बेहद क्यूट लगता है.”

रणबीर कपूर की पैरेंटिंग के बारे में बात करते हुए नीतू कपूर ने बताया, “राहा के साथ रणबीर की बॉन्डिंग बेहद खूबसूरत है. रणबीर की एक बात जो मुझे बेहद पसंद है. वो जब भी घर लौटता है, राहा से पूछता है आज दिन भर में क्या खास हुआ, किस बात से उसे खुशी मिली और किस बात से वह दुखी हुई और फिर राहा अपनी बात बताती है. मुझे लगता है कि यह बहुत बढ़िया है.”

एक दिन का प्यारा सा किस्सा शेयर करते हुए नीतू कपूर ने बताया, “एक दिन मैं आरती कर रही थी, उसी समय राहा दौड़ते हुए आई, तो आरती की प्लेट राहा के सिर पर लग गई. रात में जब रणबीर ने राहा से पूरे दिन के बारे में पूछा तो उसने कहा कि दादी ने उसे सिर पर मारा. ये सुनते ही रणबीर ने तुरंत अपनी मां को वीडियो कॉल किया और पूछा ‘मां क्या आपने मेरी बेटी को मारा?’ उन्होंने कहा कि, नहीं बेटा, मैंने नहीं मारा, मैं आरती कर रही थी और वो नीचे खड़ी थी तो बस प्लेट लग गई.”

बता दें कि अपनी फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग और प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने राहा के ‘रामायण’ से कनेक्शन की काफी स्टोरीज़  शेयर की. रणबीर ने बताया था कि राहा उनसे रामायण की कहानियां सुनती है. उन्होंने ये भी खुलासा किया है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी बेटी राहा कपूर भी सेट पर मौजूद रहती थीं और उन्होंने साई पल्लवी-रवि दुबे संग कैमरे को भी फेस किया.”

Share this article