देवाधिदेव शिव (Lord Shiv) सबसे अधिक पूजे जाने वाले देव माने जाते हैं. भगवान शिव को भोलेनाथ (Bholenath) भी कहा जाता है, क्योंकि वे इतने भोले हैं कि आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं. महादेव (Mahadev) भोग नहीं बल्कि भक्तों का भाव देखते हैं. इसलिए श्रद्धापूर्वक की गई सरल पूजा विधि से भी भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं.
महादेव की भक्ति पर Detailed पॉडकास्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
महादेव को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का (Shiv Mantra) जाप करें:

इसके लिए प्रातः स्नान करके शिवलिंग (Shivling)पर बेलपत्र के साथ जल अर्पित करते हुए मंत्र जाप करें. जप करने के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें.
1. ॐ नमः शिवाय
हर रोज 108 बार इस मंत्र का जप करने से3 सारे संकट दूर होते हैं.
2. ओम मं शिव स्वरुपाय फट्
इस मंत्र का जप करने से शत्रु पर विजय मिलती है.
3. ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
यह महामृत्युंजय मंत्र है जो रोग, भय, मृत्यु और क्लेशों से मुक्ति के लिए प्रभावशाली है.
4. ॐ ह्रीं नमः शिवाय
यह शिव की शक्ति को जागृत करने वाला बीज मंत्र है.
5. ॐ नमो भगवते रुद्राय
यह रुद्र रूपी शिव को समर्पित मंत्र है जो क्रोध, नकारात्मकता और दोषों को शांत करता है.
6. ॐ तत्पुरुषाय विद्महे
महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
यह शिव गायत्री मंत्र है जो बुद्धि, विवेक और शिव तत्व की प्राप्ति के लिए है.
7. ॐ कालभैरवाय नमः
यह मंत्र शिव के भैरव रूप को समर्पित है, जो भय, बाधा और तंत्रिक शक्तियों से रक्षा करता है.
8. ॐ नमः शम्भवाय च मयोभवाय च
नमः शङ्कराय च मयस्कराय च
नमः शिवाय च शिवतराय च॥
यह यजुर्वेद में शिवोपासना का वैदिक मंत्र है.
9. ॐ शं शिवाय नमः
यह मंत्र मन की शांति और संतुलन के लिए है.
10. ॐ पार्वतीपतये नमः
यह मंत्र गृहस्थ जीवन में सुख-शांति और संतुलन बनाए रखने के लिए है.
भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय
सच्ची भक्ति और एक लोटा जल में प्रसन्न हो जाने वाले भगवान शिव बहुत ही दयालु और कृपालु हैं और भक्तिभाव से की गई आराधना से ही भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. लेकिन पूजा पाठ के साथ कुछ और उपाय कर लें, तो जल्द ही शिव की कृपा बरसती है.
* भगवान शिव (lord shiva) की कृपा पाने के लिए स्नान आदि करने के बाद सफेद, हरे, पीले, लाल या आसमानी रंग के वस्त्र धारण करके ही पूजा करें, क्योंकि रंगों का भी पूजा में विशेष महत्व है.
* भगवान शिव को अक्षत यानी चावल जो खंडित या टूटा हुआ नहीं हो वो चढ़ाएं.
* सोमवार को दही, सफेद वस्त्र, दूध और शक्कर का दान करना शुभ माना गया है. इनके दान से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं.
* धन के अभाव को दूर करने के लिए सोमवार को शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करें.
* कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करने से घर में धन-धान्य के भंडार भरे रहते हैं. पितृ दोष के प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है.
* कुंडली के अनुसार चंद्र ग्रह के प्रभाव वाले जातकों को सफेद वस्त्र पहनने चाहिए. मस्तक पर चंदन का तिलक लगाकर ही घर से जाना चाहिए.
* सोमवार को अक्षत, चंदन, धतूरा, दूध, गंगा जल और बेलपत्र से भगवान शिव की पूजा करें. इससे भगवान शिव की कृपा बरसती है.
* घर में कलेश होता है और आप अपने घर में सुख-शांति और खुशहाली चाहते हैं तो सोमवार के दिन भोलेनाथ को घी, शक्कर और गेहूं के आटे का बना हुआ भोग लगाएं और उनकी शिव वंदन कर आरती करें.
* सोमवार, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत और महाशिवरात्रि जैसे विशेष दिनों में शिवजी की पूजा और व्रत जरूर करें.
* शिवजी की पूजा में उनकी प्रिय चीजें जैसे जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि अर्पित करने से भी महादेव प्रसन्न होते हैं.
