Close

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्टर मोहसिन खान बंधे शादी के बंधन में, शेयर किया अपनी बेगम तमन्ना के साथ ट्रेडीशनल निकाह का वीडियो (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actor Mohsin Khan shares unseen video from his traditional nikah with Tamanna)

पॉपुलर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान (Mohsin Khan) अपनी लॉन्ग टाइम गर्ल फ्रेंड तमन्ना के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. एक्टर ने अपने पारंपरिक निकाह (Traditional Nikah) का एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

Mohsin Khan

टीवी एक्टर मोहसिन खान ने अपनी गर्लफ्रेंड तमन्ना के संग एक इंटीमेट सेरेमनी में 3 अक्टूबर को निकाह कर लिया है. एक्टर ने अपने निकाह की कुछ अनदेखी झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर कीं है.

Mohsin Khan nikah with Tamanna

इस वीडियो में फैंस तमन्ना का शादी के लिए तैयार होना, कपल का हाथ पकड़कर चलना और तस्वीरें खिंचवाने से पहले रिंग चेंज करना और साथ में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Mohsin Khan nikah with Tamanna

मोहसिन खान ने हाल ही में अपने निकाह सेरेमनी का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मोहसिन खान के निकाह के खूबसूरत और यादगार पल हैं. निकाह के इस वीडियो को शेयर करते हुए मोहसिन खान ने कैप्शन लिखा- कबूल… कबूल… कबूल.

Mohsin Khan nikah with Tamanna

वीडियो के लास्ट में मोहसिन और तमन्ना कैमरे के सामने स्माइल करते हुए दिखाई देते हैं. उनके चेहरे की खुशी बता रही है कि न्यूली वेड्स कपल अपनी लाइफ के नए चैप्टर की शुरुआत करने के लिए रेडी हैं.

Mohsin Khan nikah with Tamanna

इस वीडियो को शेयर करने से पहले मोहसिन ने अपनी होने वाली दुल्हन के साथ एक फोटो शेयर की थी. ये फोटो उन्होंने अपनी शादी से 2 दिन पहले की है. इस फोटो को शेयर कर उन्होंने अपने फैंस को अपनी शादी का हिंट दिया है. इस फोटो के साथ एक्टर ने कैप्शन लिखा- वह दिन, माशाअल्लाह.

Mohsin Khan nikah with Tamanna

एक्टर के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उन्होंने निकाह की बधाइयां दे रहे हैं.

Share this article