फिल्मों की चकाचौंध से दूर रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) गुरुवार उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ धाम (Rani Mukerji visits Badrinath Dham in Uttarakhand) पहुंचीं और इस पवित्र धाम में पहुंचकर बद्री विशाल के दर्शन किए और आशीर्वाद (Rani Mukerji offers prayers at Badrinath Dham) लिया. धाम से रानी मुखर्जी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

रानी मुखर्जी गुरुवार दोपहर को उत्तराखंड पहुंचीं और सीधे बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए निकल गईं. श्राद्ध पक्ष में बद्रीनाथ धाम पहुंचकर उन्होंने बद्री विशाल के दर्शन किए और अपने पूर्वजों की याद में विशेष पूजा की. पूजा-अर्चना के दौरान एक्ट्रेस ने काफी समय धाम में बिताया. उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से बातचीत भी की.

बद्रीनाथ धाम में पूजा अर्चना के बाद रानी मुखर्जी वहां के प्रसिद्ध मां लक्ष्मी के मंदिर में भी दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण करके मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लिया.

रानी ट्रेडिशनल लुक में मंदिर पहुंची थीं. लाइट रंग के सलवार-कुर्ता और येलो दुपट्टा पहने रानी ने अपना लुक एकदम सिंपल रखा था. मंदिर से बाहर निकलते हुए उनके गले में फूलों की ढेर सारी मालाएं दिखाई दीं. सोशल मीडिया से दूर रहनेवाली रानी मुखर्जी ने हालांकि खुद मंदिर से कोई तस्वीर शेयर नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर मंदिर से उनकी कई तस्वीरें वायरल हैं.

रानी मुखर्जी के बद्रीनाथ पहुंचने की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस और स्थानीय लोगों की भीड़ मंदिर के आसपास जमा हक गई. रानी ने भी फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं. रानी मुखर्जी की बद्रीनाथ यात्रा ने एक बार फिर बद्री विशाल की नगरी की आध्यात्मिक आभा को चर्चा में ला दिया है.

