Close

माथे पर तिलक, गले में फूलों की माला… बद्रीनाथ धाम पहुंचीं रानी मुखर्जी, बद्री विशाल के दर्शन करके लिया आशीर्वाद, धाम की दिव्यता देख हुईं इमोशनल (Rani Mukerji visits Badrinath Dham in Uttarakhand, seeks blessings of Badri Vishal, Gets emotional)

फिल्मों की चकाचौंध से दूर रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) गुरुवार उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ धाम (Rani Mukerji visits Badrinath Dham in Uttarakhand) पहुंचीं और इस पवित्र धाम में पहुंचकर बद्री विशाल के दर्शन किए और आशीर्वाद (Rani Mukerji offers prayers at Badrinath Dham) लिया. धाम से रानी मुखर्जी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

Rani Mukerji

रानी मुखर्जी गुरुवार दोपहर को उत्तराखंड पहुंचीं और सीधे बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए निकल गईं. श्राद्ध पक्ष में बद्रीनाथ धाम पहुंचकर उन्होंने बद्री विशाल के दर्शन किए और अपने पूर्वजों की याद में विशेष पूजा की. पूजा-अर्चना के दौरान एक्ट्रेस ने काफी समय धाम में बिताया. उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से बातचीत भी की.

Rani Mukerji

बद्रीनाथ धाम में पूजा अर्चना के बाद रानी मुखर्जी वहां के प्रसिद्ध मां लक्ष्मी के मंदिर में भी दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण करके मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लिया.

Rani Mukerji

रानी ट्रेडिशनल लुक में मंदिर पहुंची थीं. लाइट रंग के सलवार-कुर्ता और येलो दुपट्टा पहने रानी ने अपना लुक एकदम सिंपल रखा था. मंदिर से बाहर निकलते हुए उनके गले में फूलों की ढेर सारी मालाएं दिखाई दीं. सोशल मीडिया से दूर रहनेवाली रानी मुखर्जी ने हालांकि खुद मंदिर से कोई तस्वीर शेयर नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर मंदिर से उनकी कई तस्वीरें वायरल हैं.

Rani Mukerji

रानी मुखर्जी के बद्रीनाथ पहुंचने की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस और स्थानीय लोगों की भीड़ मंदिर के आसपास जमा हक गई. रानी ने भी फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं. रानी मुखर्जी की बद्रीनाथ यात्रा ने एक बार फिर बद्री विशाल की नगरी की आध्यात्मिक आभा को चर्चा में ला दिया है.

Rani Mukerji

Share this article