पलक पुरसवानी (Palak Purswani) टीवी का जाना-माना चेहरा हैं. वो कई शोज कर चुकी हैं. पलक बिग बॉस ओटीटी 2 में भी देखा गया था. पलक पुरसवानी इस समय जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज में हैं. पलक ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना (Rohan Khanna) से 26 जून को ईशा सेंटर, कोयंबटूर में शादी की थी. आदियोगी की मूर्ति के सामने कपल ने फेरे लिए थे. शादी के चार महीने बाद ही कपल ने अब नया आशियाना खरीद (Palak Purswani buys new home) लिया है. एक्ट्रेस ने हाल ही में नए घर में गृह प्रवेश किया, जिसकी झलक उन्होंने फैंस को दिखाई है.

पलक पुरसवानी ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर गृहप्रवेश (Palak Purswani performs grih pravesh pooja) का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सिर पर कलश रखकर नए घर में प्रवेश करती दिखाई दे रही हैं. हालांकि उनके घर में अभी कंस्ट्रक्शन जारी है और इंटीरियर का काम भी चल रहा है. वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा- किसी ने सही कहा है, पति का घर पत्नी की जिद से ही बनता है.

भले ही उनके नए घर का काम अभी पूरा नहीं हुआ है. लेकिन नवरात्रि के मौके पर उन्होंने नए घर में गृह प्रवेश पूजा कर ली है. वीडियो में उन्होंने गृहप्रवेश पूजा और नए घर में हलवा बनाने की झलक भी दिखाई है. इस मौके पर पलक एकदम ट्रेडिशनल लुक में नज़र आईं.

पलक ने वीडियो में घर के अंदर का नजारा भी दिखाया है, जिसे देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि उनका नया घर कितना स्पेसियस और लैविश है. अब दोनों घर को आलीशान बनवाने में और हर घर के हर कोने को सजाने में लगे हुए हैं.

पलक ने कैप्शन में लिखा, “पत्नियां इसे अपने उन पतियों को टैग करें, जो इन दिनों आपके Pinterest बोर्ड्स और होम डेकोर को लेकर होने वाली लंबी चर्चाओं के बीच जी रहे हैं. कहते हैं कि आदमी के घर को असली घर उसकी पत्नी के सपने, सोच और थोड़ी-सी जिद ही बनाती है. हर छोटी चीज, फैसला और ये कहना कि ‘मुझे लगता है, हमें इसमें थोड़ा बदलाव करना चाहिए.’ इन सबसे मिलकर हमारा सपनों का घर बनता है. इस छोटे से सपने को हकीकत में बदलने का बेसब्री से इंतजार है. इस खूबसूरत सफर में हम आप को भी साथ लेकर चलेंगे!”

फैंस पलक को अब नए घर की बधाई दे रहे हैं और उन पर प्यार लुटा रहे हैं. बता दें कि पलक पुरसवानी ये रिश्ते हैं प्यार के, मेरी हानिकारक बीवी, एक आस्था ऐसी भी, बड़ी देवरानी, बड़े भइया की दुल्हनिया जैसे टीवी शोज़ में काम कर चुकी हैं, इसके अलावा बिग बॉस ओटीटी 2 में भी नज़र आ चुकी हैं. वहीं पलक के पति रोहन मार्केटिंग और रेवेन्यू बिजनेस में वाइस प्रेसिडेंट हैं.
