Close

‘तुम्हारी मुस्कान मेरी पूरी दुनिया को रोशन कर देती है’ पत्नी यामी गौतम के बर्थडे पर आदित्य धर ने लुटाया प्यार (‘Your smile lightens my entire world, Cheering you and falling in love with you again and again’ Aditya Dhar showers love on Yami Gautam’s birthday)

एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) आज अपना 38वां जन्मदिन (Yami Gautam celebrating 38 birthday) मना रही हैं. इस मौके पर सेलेब्स और फैंस तो सोशल मीडिया पर उन्हें बर्थडे विश कर ही रहे हैं, उनके पति डायरेक्टर आदित्य धर ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है और उन पर प्यार (Aditya Dhar showers love on Yami Gautam’s birthday) लुटाया है.

आदित्य धर ने यामी के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है और यामी को अपना घर और ताकत बताया है. यामी को बर्थडे विश करने के लिए आदित्य धर ने उनके साथ कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं और वाइफ के लिए बहुत प्यारा सा बर्थडे मैसेज लिखा है.

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे यामी! तुम मेरी जिंदगी की सबसे ब्यूटीफुल महिला हो. तुम्हारी मुस्कान सिर्फ कमरे को ही नहीं, बल्कि मेरी पूरी दुनिया को रोशन कर देती है. तुम मेरा घर हो, मेरी सबसे बड़ी ताकत हो, मेरी सबसे मजबूत सपोर्टर हो और वो इंसान हो, जिसने मुझे आज जैसा इंसान बनने के लिए इंस्पायर किया है.”

आदित्य धर ने आगे लिखा, “तुम जिस तरह से हमारी फैमिली पर प्यार लुटाती हो और जिस तरह से हर काम को पूरी लगन से करती हो, वो देखकर मैं हर दिन हैरान रह जाता हूं. समझ नहीं आता कि तुम ये सब कैसे कर लेती हो और फिर भी मुझे झेल लेती हो! मेरी दुआ है कि जिंदगी तुम्हें उससे हजार गुना ज्यादा खुशियां, प्यार और आशीर्वाद दे, जितना तुम हमारी जिंदगी में लाती हो.”

उन्होंने यामी के लिए बड़ा खूबसूरत मैसेज लिखा, “सपने देखना कभी मत छोड़ना, हमेशा ऐसे ही चमकती रहना और ये कभी मत भूलना कि तुम कितनी खास हो. ये जिंदगी तुम्हारा हाथ थामने, तुम्हारा हौसला बढ़ाने और बार-बार तुमसे प्यार करने के नाम रहे.” आखिर में उन्होंने खुद को यामी पगलू लिखा, जिस पर लोगों को प्यार आ रहा है. लोग अब उनकी इस पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं और यामी को बर्थडे विश कर रहे हैं.

Share this article