Close

रणवीर-दीपिका ने अपनी दूसरी बेटी का नाम रखा ‘देवी’, दशहरा पर शेयर की पहली झलक, लिखा इमोशनल पोस्ट (Deepika Padukone And Ranveer Singh Reveal Name Of Their Second Daughter On Dussehra, Share First Glimpse Of Newborn)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पिछले महीने दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं. दीपिका ने 19 सितंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया था. अब बेटी के जन्म के एक महीने बाद दशहरे (Dussehra) के शुभ अवसर पर बेटी का नामकरण (Deepika-Ranveer Reveal Name Of Their Second Daughter) किया है और सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर करके नाम अनाउंस किया है, साथ ही अपनी लाडली की पहली झलक (Deepika-Ranveer Share First Glimpse Of Newborn daughter) भी दिखाई है.

रणवीर और दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बेहद प्यारी फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों अपने बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं. दीपिका पादुकोण ने अपनी छोटी बेटी को गोद में लिया हुआ है. तस्वीर में रणवीर और दीपिका गोल्डन रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं. वहीं उनकी दोनों बेटियां भी गोल्डन कपड़ों में दिख रही हैं.

तस्वीर में उनकी बड़ी बेटी दुआ (Dua Padukone Singh) अपने छोटी बहन को निहारती नज़र रही है. जबकि रणवीर अपनी फैमिली के साथ बहुत खुश नजर आ रहे हैं. पोस्ट के साथ उन्होंने छोटी बेटी का नाम भी अनाउंस कर दिया है.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम देवी (Devi Padukone Singh) रखा है. उन्होंने कैप्शन में छोटी बेटी का नाम रिवील करते हुए लिखा, “प्यार और खुशियों से भरपूर… देवी पादुकोण सिंह.” इस कैप्शन के साथ उन्हें ईविल आई भी लगाई है.

दीपिका पादुकोण की पोस्ट आते ही फैंस ने कपल को बधाई देनी शुरू कर दी है. फैंस के अलावा सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं. आलिया भट्ट, करीना कपूर, बिपाशा बसु, मृणाल ठाकुर, शरवरी वाघ और भूमि पेडनेकर ने दीपिका की पोस्ट पर दिल वाले इमोजी कमेंट किए हैं.

Share this article