जैसा की हम सभी जानते हैं कि अनुपम खेर अपनी मां दुलारी को किस कदर प्यार करते हैं. वे अक्सर उनके साथ का मज़ेदार वीडियोज़, कभी फोटो आदि साझा करते रहते हैं.
पिछले दो महीने से वे अपनी मां से दूर हैं. उनका मशहूर नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ के शोज़ के सिलसिले में वे दो महीने से यूरोप के टूर पर हैं. अमेरिका, कनाडा में उनके प्ले को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

अति व्यस्तता के बावजूद वे अपनो के लिए, सिनेमा के अपने को स्टार, देश में हो रही हलचल आदि के लिए समय निकालते हुए दिल को छू लेने वाले, तर्कपूर्ण, अपील आदि करते हुए भावनात्मक पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं.
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने मां के साथ हुई वीडियो कॉल पर बातचीत को लेकर अपने मर्मस्पर्शी अनुभूतियों को साझा किया.
वे कहते हैं-
anupampkher-माँ से मिले लगभग दो महीने हो गए हैं. रोज़ राजू के फोन पर फेसटाइम पर बात होती है. माँ स्मार्टफोन नहीं चाहती है.
आज बात करते करते बोलीं, “तू कब आएगा? कितने दिन हो गए तुझसे मिले हुए. तू मेरी शक्ल भूल तो नहीं गया?”
सुनकर हंसी भी आई और आंखें भी भर आईं. कितनी मासूम है माँ! मैं उनकी शक्ल देखते हुए ही तो उनसे बात कर रहा था. लेकिन फिर लगा, मैं समझ रहा हूं कि वो क्या कहना चाहती हैं.
जब तक गले न लगा लें, पास बैठकर जी भर के बातें न कर लें, तब तक माँ के लिए कहां मिलना होता है! फोन पर चेहरा दिख जाता है, लेकिन बच्चे के घर आने का इंतज़ार तो वहीं का वहीं रहता है.
फिर बोलीं, “अच्छा चल, अपना ख़्याल रख. कोई बात नहीं… कोई बात नहीं.”
उनके इस “कोई बात नहीं…” में भी कितना कुछ था.
कैसे बताऊं तुझे, मां, कि तेरी शक्ल तो मेरे दिल में बसी हुई है.
आंखें बंद करता हूं तो तेरे हज़ारों चेहरे नज़र आते हैं.
कभी हंसते हुए, कभी डांटते हुए, कभी फ़िक्र करते हुए… और हर बार उतना ही प्यार करते हुए.
तेरी शक्ल कैसे भूल सकता हूं माँ? मेरी तो पूरी दुनिया ही तेरे आंचल में है!
#DulariRocks
#MomsAreTheBest
उनके इन भावपूर्ण बातों पर उनके प्रशंसकों के भी जमकर प्यार भरे कमेंट्स आए. लव, प्रणाम, फूल, तालियों की इमोजी के साथ हर किसी ने दिल से उन्हें और मां को दुआएं दीं. किसी ने मां-बेटे के अनमोल प्यार का बखान किया तो किसी ने अनुपम जी को मां के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की सलाह भी दे डाली. फैंस के कमेंट्स पर एक नज़र…









जैसा की अनुपम खेर कहते हैं “मॉम आर द बेस्ट” हम उनकी इस बात से सहमत हैं कि मां जैसी कोई नहीं. सच, धरती पर ईश्वर का रूप है मां!..

यह भी पढ़ें: विरोध प्रदर्शन करने वालों पर अनुपम खेर का तीखा प्रहार!.. (Anupam Kher’s sharp attack on the protesters!..)
Photo Courtesy: Social Media
