Close

दिवाली पर करीना कपूर ने पापा रणधीर कपूर और मां बबीता के संग बिताए खूबसूरत फैमिली मोमेंट्स, साथ में बहन करिश्मा भी नजर आईं, पैरेंट्स के नाम लिखा दिल को छू लेने वाला मैसेज- मां-पापा के सिवाय जाना कहां (Kareena Kapoor has a beautiful family moment with Randhir Kapoor and Babita Kapoor on Diwali; sister Karisma joins in too)

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस करिश्मा कपूर और करीना कपूर (Karishma Kapoor And Kareena Kapoor) ने हर बार की तरह इस बार भी दिवाली अपने पैरेंट्स के साथ सेलिब्रेट की. जिसकी खूबसूरत तस्वीरें कपूर सिस्टर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

Kareena Kapoor with Randhir Kapoor and Babita Kapoor

बॉलीवुड की बेबो उर्फ करीना कपूर ने दिवाली के शुभ अवसर पर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली फोटोज को सीरीज शेयर की हैं. फ़िल्मी मोमेंट्स की इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के पापा रणधीर कपूर, मां बबीता और बहन करिश्मा कपूर शामिल हैं.

Kareena Kapoor with Randhir Kapoor and Babita Kapoor

शेयर की तीन तस्वीरों में करीना और करिश्मा अपने पैरेंट्स के साथ बैठकर अलग अलग अंदाज में मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं. एक फोटो में तैमूर अपने नाना रणधीर कपूर को हग करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Kareena Kapoor with Randhir Kapoor and Babita Kapoor

शेयर की फैमिली मोमेंट्स की इन तस्वीरों के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा – जीना यहां, मरना यहां, मां और पापा के सिवाय, जाना कहां. सभी को हैप्पी दिवाली. बात हमेशा अपने पैरेंट्स से प्यार करने की है. हमेशा.

Kareena Kapoor with Randhir Kapoor and Babita Kapoor

कपूर सिस्टर्स की ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं. फैंस इन तस्वीरों पर प्यार बरसाकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. अनेक फैंस ने रेड वाले इमोजी सेंड किए है, तो कई लोगों ने हैप्पी दिवाली लिखा है.

Share this article