बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दिवाली विश कर रहे हैं, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra) ने अपने चाहने वालों को सोशल मीडिया पर दिवाली पार्टी की झलक दिखाई है. इस तस्वीरों में निक जोनस और मालती मैरी जोनस भी पार्टी एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं.

दिवाली के शुभ अवसर पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने लॉस एंजिल्स के घर में दिवाली पार्टी होस्ट की. पार्टी के बाद अब पीसी ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए दिवाली पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने हसबैंड निक जोनस और बेटी के साथ दिखाई दे। रही हैं.

दिवाली पार्टी की इन तस्वीरों में प्रियंका ने जरदोजी, बीडवर्क और गोल्डन थ्रेड की एंब्रॉयडरी वाला बरगंडी और गोल्डन स्ट्रैपलेस गाउन पहना है. इसके साथ पीसी ने कुंदन माँग टीका, बड़े-बड़े गोल्डन इयरिंग्स और मैचिंग की चूड़ियां पहनी है.

हेयर स्टाइल के नाम पर एक्ट्रेस ने व्हाइट गजरा लगाकर बालों का बन बनाया है.’बर्फी’ अभिनेत्री ने मेकअप सिंपल मेकअप से कंप्लीट किया है. प्रियंका ने लिप्स पर और बेरी लिप और स्मोकी आई के साथ लुक को पूरा किया.

निक जोनस ने क्रीम एंड व्हाइट एंब्रॉयडरी वाला कुर्ता पायजामा पहना है. वहीं मालती भी अपने पापा से मैच करते हुए व्हाइट कलर के लहंगे में बहुत प्यारी लग रही है.

इस तस्वीरों के साथ कैप्शन में पीसी ने लिखा – इस दिवाली में कुछ फेवरेट कैमरा रोल.. आप सभी की दिवाली की शुभकामनाएं. एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर निक जोनस ने रिएक्ट करते हुए दीया वाला इमोजी और स्टार आई इमोजी सेंड किए हैं. फैंस भी हैप्पी दिवाली लिखकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
