नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बच्चन परिवार (Bachchan Family) के दिवाली सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाई है. इन झलकियां में एक दूसरे को हग करते हुए अगस्त्य नंदा और आराध्या बच्चन (Agastya Nanda And Aaradhya Bachchan) की स्वीट बॉडिंग का एक खास पल भी शामिल है.

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने फैमिली और फ्रेंड्स के सेलिब्रेट की दिवाली की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की है. दिवाली के मौके पर नव्या रेड कलर के हॉल्टर-नेक पलाज़ो सेट में बहुत प्यारी लग रही थीं. नव्या ने अपनी बेस्ट फ्रेंड्स अनन्या पांडे के साथ भी तस्वीर शेयर की है.

दिवाली सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों में अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन एक साथ फुलझड़ियाँ जलाते हुए नज़र आ रहे हैं. फोटोज की इस सीरीज में एक फोटो ऐसी है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

वो है नव्या के भाई और एक्टर अगस्त्य नंदा अपनी कजिन आराध्या बच्चन की तस्वीर. जिसमें दोनों एक दूसरे को कैमरे के सामने हग करते हुए पोज दे रहे हैं.

आराध्या और अगस्त्य को एक साथ देखकर फैंस खुश होते हुए कमेंट कर रहे हैं. कई लोगों ने अपने कमेंट में लिखा- अगस्त्य और आराध्या को साथ देखकर अच्छा लग रहा है.

वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं जिन्हें नव्या की दिवाली पोस्ट में मामी ऐश्वर्या की कमी भी महसूस हो रही है. एक यूजर ने लिखा- आपकी मामी कहां हैं? वे किसी भी फोटो में नहीं दिख रही हैं.
