Close

समांथा रुथ प्रभु ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, सोफे पर लेटकर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, जल्दी ही बननेवाली हैं मां (Samantha Ruth Prabhu Shares Casual Maternity Picture, Flaunts Baby Bump, Actress Will Soon Welcome Her First Baby)

एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) दूसरी शादी के बाद प्रेग्नेंट हैं और बेहद खुश हैं. समांथा प्रेग्नेंसी (Samantha Ruth Prabhu pregnancy) फेज एंजॉय कर रही हैं और अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. अब समांथा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए वो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. समांथा ने इसे अपना मैटरनिटी शूट (Samantha Ruth Prabhu Shares Maternity Picture) बताया है.

आमतौर पर एक्ट्रेस मैटरनिटी शूट के लिए खास प्लानिंग करती हैं और ग्लैमरस फोटोशूट करवाती हैं, लेकिन समांथा ने ऐसा कुछ नहीं किया है. न न ग्लैमरस ड्रेस, न कोई तामझाम, समांथा ने घर पर ही सोफे पर लेटे हुए तस्वीर खिंचवाई है और बेबी बंप फ्लॉन्ट (Samantha Ruth Prabhu flaunts baby bump) करती नज़र आ रही हैं.

समांथा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो सोफे पर आराम से बैठी नजर आ रही हैं. उन्होंने रेड रंग का टॉप पहना हुआ है और आंखों पर काला चश्मा लगाए हुए हैं. बेबी बंप पर हाथ रखकर वो कैमरे के सामने पोज दे रही हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा, “इसे मेरा मैटरनिटी फोटोशूट समझ लीजिए.”

फैंस को अब समांथा का ये अंदाज पसंद आ रहा है और वो एक्ट्रेस पर प्यार लुटा रहे हैं. साथ ही कमेंट सेक्शन में उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं.

बता दें कि सामंथा और राज निदिमोरू (Raj Nidimoruk) ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. समांथा जून 2026 में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. समांथा रूथ प्रभु अपने थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं. वो जल्द ही मां बनने वाली हैं.

 

Share this article