ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस (Global icon Priyanka Chopra Jona) ने लॉस एंजिल्स में बड़ी धूमधाम से दिवाली सेलिब्रेट की. जिसकी झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिखाई थी. लेकिन उसके बाद से प्रियंका को लगातार बुरी तरह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

दिवाली के मौके पर प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर लॉस एंजिल्स में सेलिब्रेट की दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की थीं. इन फोटोज में एक्ट्रेस ने पार्टी की फोटोज, डेकोरेशन, फूड और अपनी सोलो फोटोज शेयर की हैं. फोटो सीरीज में से एक फोटो ने फैंस का ध्यान खींचा. इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा जोनस हाथ में फ्राइड प्राउन (झींगा) जैसा नॉन-वेज फूड खाते हुए दिख रही है.

दिवाली सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों के वायरल होते ही इंटरनेट यूज़र्स ने तुरंत एक्ट्रेस की पार्टी में नॉन वेज फूड रखने पर सवाल उठाए. नेटिज़न्स ने तुरंत उनके कमेंट सेक्शन में जाकर दिवाली के दौरान नॉन वेज सर्व करने को लेकर प्रियंका से प्रियंका से सवाल पूछे हैं.

एक यूजर ने लिखा – मेरी फेवरेट दीवा – ये कुछ ठीक नहीं लग रहा— आउटफिट, ज्वेलरी, हेयर स्टाइल- सब कुछ अचानक गलत हो हुआ है, पहली बार ऐसा हुआ है. दूसरे ने कमेंट लिखा – दीवाली पर नॉनवेज? बिल्कुल नहीं.

तीसरे यूज़र ने लिखा- कोई दीवाली पर नॉन-वेज कैसे खा सकता है? कैंडल्स क्यों? दीये क्यों नहीं लगाए? आप दीवाली पर नॉन-वेज खा रही हैं?
