सलमान खान (Salman Khan)की मच-अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का ट्रेलर (Maatrubhumi: May War Rest in Peace Trailer) फाइनली रिलीज हो गया है. सलमान के फैंस के लिए भाईजान की तरह से ये बेस्ट दिवाली गिफ्ट है. ट्रेलर देखकर फैंस खुश हो गए हैं. 4.35 मिनट लंबे ट्रेलर में पहली बार सलमान सैनिक के रोल में दिखे हैं, जो भारत-चीन सीमा पर अपने जवानों के साथ जान की बाजी लगाए तैनात खड़ा है. जवान के किरदार में सलमान ज़बरदस्त लग रहे हैं.

ट्रेलर की शुरुआत एक दर्दनाक लाइन से होती है, जिसमें लिखा है कि ‘किसी भी जंग से नफरत एक जवान से ज्यादा नहीं करता क्योंकि जंग तभी खत्म होती है, जब वो जवान शहीद होता है.’ इसके बाद, सलमान खान की एंट्री होती है जो सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ गाने पर सीटी बजाते हुए दुश्मन पर टूट पड़ते हैं.

ट्रेलर में एक सीन में दिखाया गया है कि चीन के डिफेंस में खलबली मची हुई है क्योंकि भारत ने अपनी सीमा पर बिहारी पहाड़ी टाइगर बटैलियन तैनात की है. ट्रेलर में सलमान बिहारियों के लिए भी एक तगड़ी लाइन बोलते हैं- एक बिहारी 100 पर भारी, जो यकीनन उनके बिहारी फैंस को बेहद पसंद आएगा.

एक वॉर बेस्ड ‘मातृभूमि’ फिल्म से ज्यादा देशभक्ति, बलिदान और युद्ध की मानवीय कीमत को दर्शाती है, जिसमें भारतीय सेना की जांबाजी देखने को मिलती है. फ़िल्म में इमोशनल फैमिली मोमेंट्स, म्यूजिक, थोड़े हल्के फुल्के पल… वो सब कुछ है जो फ़िल्म को एंटरटेनिंग बनाती है. सैनिक के किरदार में बेशक सलमान ज़बरदस्त लग रहे हैं.

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि काफी लंबे वक्त से अटकी हुई थी. पहले इस फ़िल्म का टाइटल ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे बाद में बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया. पहले फ़िल्म अप्रैल में रिलीज होनेवाली थी, लेकिन फिर कुछ कारणों से इसे टाल दिया गया. हाल ही में एक इवेंट के दौरान भाईजान ने खुद फ़िल्म की रिलीज़ डेट का एलान किया. अब यह फ़िल्म 4 दिसंबर को रिलीज़ होगी. अपूर्व लखिया (Apoorva Lakhia) के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म गलवान घाटी में हुए भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है.

