Close

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की बेटी सरायाह की पहली झलक हुई सोशल मीडिया पर वायरल, कपल ने की पैपराजी से प्राइवेसी की रिक्वेस्ट (Sidharth Malhotra, Kiara Advani’s Daughter Saraayah’s First Glimpse Goes Viral; Couple Requests Privacy)

बॉलीवुड के लवेबल कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (Sidharth Malhotra and Kiara Advani) हाल ही में अपनी बेटी सरायाह (Daughter Saraayah) के साथ जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. तभी पेप्स ने नन्ही सरायाह की एक झलक को कैप्चर कर लिया और अब बेबी सरायाह की वही फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

जल्द ही दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बीते कल अपनी बेटी सरायाह के साथ जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. पैपराजी ने बेटी के साथ कपल का एयरपोर्ट पर स्पॉट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. क्यूट सरायाह का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वायरल वीडियो में फैंस को 1 साल की क्यूट सरायाह की पहली झलक देखने को मिल रही है. इस वीडियो को जब कपल ने देखा तो उन्होंने मीडिया से रिक्वेस्ट कि फोटो और वीडियो में बेटी का फेस रिवील न करें.

वायरल हुए वीडियो में सिद्धार्थ स्टाइलिश ब्लू ऑन ब्लू ट्रैक लुक में नजर आ रहे है. उन्होंने बेबी गर्ल सरायाह को अपनी गोद में पकड़ा हुआ है. और कियारा उनके पीछे चल रही हैं. वीडियो क्लिप में कियारा बेटी सरायाह के फेस को कपड़े से छिपाने की कोशिश कर रही है.

फैंस को याद दिला दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अक्टूबर 2026 में सोशल मीडिया पर एक स्वीटेस्ट पोस्ट शेयर कर इस गुड न्यूज को शेयर किया.

 

Share this article