एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) दूसरी शादी के बाद प्रेग्नेंट हैं और बेहद खुश हैं. समांथा प्रेग्नेंसी (Samantha Ruth Prabhu pregnancy) फेज एंजॉय कर रही हैं. वो प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं और जल्दी की बेबी को जन्म देनेवाली हैं. बेबी को वेलकम करने से पहले समांथा ने घर में पूजा रखी और ईश्वर के साथ ही बड़ों का आशीर्वादभी लिया.

समांथा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पति राज निदिमोरू (Raj Nidimoruk) के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने घर में हुई पूजा सेरेमनी की झलक दिखाई है, जिसमें उनकी फैमिली और करीबी लोग ही शामिल हुए.

लुक की बात करें तो पूजा के लिए समांथा ने रेड कलर का खूबसूरत सूट पहना था,जबकि उमके पति राज ने क्रीम रंग के कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट के ओपनिंग फ्रेम में दोनों एक दूसरे की आंखों में झांकते हुए बेहद खुश लग रहे हैं.

एक तस्वीर में समांथा और राज विधिवत पूजा करते नज़र आ रहे हैं. दोनों भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं.

एक तस्वीर में समांथा बड़ों से आशीर्वाद लेते हुए और फैमिली मेंबर्स के साथ पोज़ करती दिख रही हैं. फैंस उनकी इन तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें अभी से मां बनने की बधाई दे रहे हैं.

समांथा रुथ प्रभु मां बनने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वो हमेशा से मां बनना चाहती थीं और अब जबकि गुड न्यूज जल्दी ही आनेवाला है तो वो बहुत खुश हैं और बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं.

बता दें कि सामंथा और राज निदिमोरू (Raj Nidimoruk) ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. समांथा जून 2026 में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. समांथा रूथ प्रभु अपने थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं. वो जल्द ही मां बनने वाली हैं.
