Close

शाहरुख के लिए ‘मितवा…’ गानेवाले सिंगर शफकत अमानत अली को हुआ ब्लड कैंसर, फैंस संग शेयर किया हेल्थ अपडेट (Shafqat Amanat Ali who sang song ‘Mitwa’ for Shah Rukh Khan is battling cancer, singer shared his health update)

पाकिस्तानी क्लासिकल सिंगर शफकत अमानत अली (Pakistani singer Shafqat Amanat Ali) जिन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत ‘कभी अलविदा ना कहना’ के ‘मितवा…’ गाने से की थी और ‘मोरा सैंया मोसे बोले न…’, ‘तेरे नैना…’, ‘दिलदारा…’ जैसे बेहतरीन गाने गाकर अपनी  आवाज से सभी के दिलों में जगह बनाई, उनको लेकर एक बुरी खबर आ रही है. वो ब्लड कैंसर से (Shafqat Amanat Ali is battling cancer) जूझ रहे हैं. हाल ही में सिंगर ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है.

सिंगर लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं और उनको लेकर कोई अपडेट भी नहीं आ रही थी, लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि पिछला कुछ अरसा उनके लिए काफी परेशानीभरा रहा. उन्हें ब्लड कैंसर हो गया था और वो अपना इलाज करा रहे थे. लेकिन अब वो खतरे से बाहर हैं और बतौर सिंगर जल्दी ही वापसी करने जा रहे हैं.

शफकत अमानत अली खान मल्टीपल मायलोमा नाम के ब्लड कैंसर का शिकार (Shafqat Amanat opens up about battle with cancer) हो गए हैं. उन्होंने बताया कि एक साल तक उनका इलाज चला और वे बेड रेस्ट पर थे. हालांकि अब उनकी सेहत में पहले से ज्यादा सुधार है और वे खतरे से बाहर हैं. फिलहाल हर हफ्ते उन्हें कीमोथेरेपी लेनी पड़ती है. कैंसर की वजह से वो संगीत से भी दूर थे, लेकिन अब जल्दी ही वो वापसी करेंगे.

सिंगर ने अपने इंटरव्यू में लोगों से भी कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के प्रति जागरूक रहने को कहा है. उन्होंने कहा, अगर आपके शरीर में लगातार कहीं दर्द हो रहा है तो उसे इग्नोर न करें. उनका ब्लड कैंसर भी शुरुआती चरण में ही पकड़ में आ गया था इसलिए सही समय में ट्रीटमेंट शुरू हो गया.

सिंगर की बीमारी में जानकर उनके पूरी दुनियाभर में फैंस भी फिक्रमंद हो गए हैं और उनके लिए दुआ कर रहे हैं.

Share this article