नेहा धूपिया के पॉडकास्ट (Neha Dupia’s Podcast) पर आई टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत (Exe Boyfriend Sushant Singh Rajput) से जुड़ी एक पुरानी घटना को याद करते हुए बताया कि वे और सुशांत मुंबई के ‘लालबागचा राजा’ (Lal Baghcha Raja) के दर्शन के लिए जा रहे और भीड़ ने उन्हें पूरी तरह से घेर लिया था.

एक्ट्रेस नेहा धूपिया के पॉडकास्ट में आई ‘पवित्र रिश्ता’ एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने बातचीत के दौरान अपनी लाइफ के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा- एक दौर ऐसा था जब उन्हें इंडस्ट्री में कुछ काम नहीं मिल रहा था. मेरे पिता मुझे घर ले जाने के लिए आ गए थे. तभी मुझे एकता कपूर के शो के ऑफिस से कॉल आया. और फिर ‘अर्चना’ का रोल मिलने के बाद मेरी लाइफ ही बदल गई.

एक्ट्रेस ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े एक किस्से को याद करते हुए बताया कि एक बार वे दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और एक और दोस्त के साथ मुंबई के ‘लालबागचा राजा’ का आशीर्वाद लेने के लिए टैक्सी से जा रहे थे.

जैसे हम लोग वहां पहुंचे तो टैक्सी से उतरने के बाद लोगों की भीड़ ने हमें घेर लिया. असल में हमारा शो पवित्र रिश्ता इतना हिट था कि लोगों ने हमें पहचान लिया. चारों तरफ से घेर लिया. हमें समझ नहीं आ रहा था कि हम क्या करें. हमें पता ही नहीं था कि बाहर की दुनिया में क्या हो रहा है.

अंकिता ने ये भी कहा- पवित्र रिश्ता की ‘अर्चना’ आज भी लोगों के दिल में बसी हुई है. लोगों ने इस शो को बहुत प्यार दिया. इतने सालों बाद मुझे आज भी ‘पवित्र रिश्ता’ पर उतना ही गर्व है जितना उस दिन था. उस शो ने मुझे सब कुछ दिया. सब कुछ.
