Close

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की संगीत सेरेमनी में कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह उर्फ मास्टरजी ने सिखाया था कपूर फैमिली को डांस, दुल्हा-दुल्हन के लिए था सरप्राइज (Rajendra Singh Aka Masterji Only The Kapoors Danced As Surprise For Ranbir And Alia)

बॉलीवुड के गलियारों में कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह मास्टरजी (Choreographer Rajendra Singh Aka Masterji) के नाम से पॉपुलर है. मेरी सहेली पॉडकास्ट (मेरी Saheli Podcast) में बतौर गेस्ट आए मास्टरजी ने बताया कि बॉलीवुड के मोस्ट पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के संगीत सेरेमनी (Ranbir Kapoor -Alia Bhatt Sangeet Ceremony) को उन्होंने ही कोरियोग्राफ किया था.

कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह उर्फ मास्टरजी से बॉलीवुड की बातें जानने के लिए मेरी सहेली पॉडकास्ट के नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

मेरी सहेली से बात करते हुए मास्टरजी ने कहा – रणबीर और आलिया की संगीत सेरेमनी मैंने ही कोरियोग्राफ की है. उनके संगीत में जो गाने सिलेक्ट किए थे वो थे – मेहंदी है रचना वाली, धोलिदा, तेनु लेके मैं जवांगा और क्यूटी पाई. संगीत सेरेमनी में ये दुल्हन और दूल्हे के लिए एक सरप्राइज था. इन गानों पर कपूर फैमिली को परफॉर्म करना था. आलिया की तरफ से ऐसा कुछ नहीं हुआ.

मास्टर जी ने ये भी बताया- मैं कपूर परिवार को पिछले 25 साल से जानता हूं. अगर आप मेरी इंस्टाग्राम स्टोरी देखिए, नीतू जी ने बहुत सारी अच्छी बातें लिखी थी कि मैं उन्हें फैमिली की तरह मानती हूं.

उन्होंने ये भी बताया कि रणबीर और आलिया ने परफॉर्म नहीं किया. मेरे पास भी ज्यादा टाइम नहीं लिया कोरियोग्राफी के लिए. करीना, करिश्मा, नीतू जी, और रीमा जैन को कोरियोग्राफ करने में मुझे चार-पांच दिन लगे बस. सभी लोग बेस्ट डांसर्स हैं

Share this article