Close

तलाक की खबरों के बीच सपना चौधरी ने हटवाया पति के नाम का टैटू, कुछ ही समय पहले सिंगर ने पति से तलाक लेने का किया था ऐलान (Sapna Choudhary Removes Husband Veer Sahu’s Name Tattoo After Confirming Divorce, Singer’s Latest Video Goes Viral)

तेरी आंख्या का यो काजल… ये हरियाणवी गाना गाकर फेमस हुई हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने ठुमकों के लिए फेमस हैं. बच्चे से लेकर बू़ढ़े तक हर कोई उनके डांस मूव्स का दीवाना है. लेकिन फिलहाल सपना अपने डांस को लेकर नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं. पिछले काफी दिनों से सिंगर की शादीशुदा जिंदगी में बवाल मच गया है. सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू (Veer Sahu) पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप (Sapna Choudhary accuses husband of abuse) लगाया था और चोट के निशान व अन्य सबूत के साथ तलाक की अर्जी दी है. खुद सिंगर ने तलाक की बात कन्फर्म कर दी है. अब इन खबरों के बीच सपना ने पति के नाम का टैटू भी हटवा (Sapna Choudhary Removes Tattoo) लिया है.

 

जी हां तलाक कन्फर्म करते ही सपना चौधरी ने प्यार की निशानी मिटा दी है. सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो वो जर ट्रीटमेंट से अपनी कलाई पर बने वीर के नाम का टैटू हटवाती नज़र आ रही हैं. हालांकि सपना ने खुद इस बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन फैंस उनके टैटू रिमूवल को उनके तलाक से ही जोड़कर देख रहे हैं.

हाल ही में सपना चौधरी ने एक इंटरव्यू में अपने टैटू के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि शूट से पहले टैटू छिपाना टाइम कॉन्जुमिंग होता है. चूंकि वो फिल्में और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स करना चाहती हैं. इसलिए वो टैटू हटवाने के बारे में सोच रही हैं. हो सकता है उन्होंने इसी वजह से टैटू हटवाया हो, लेकिन लोग इसे तलाक से ही जोड़ रहे हैं.

 

बता दें कि बता दें कि सपना चौधरी ने वीर साहू से गुपचुप शादी रचाई थी और फैंस से शादी की बात छिपाई थी. किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि अपने करियर के पीक पर सपना चौधरी शादी भी कर सकती हैं. इसके बाद उन्होंने दो बेटों को जन्म दिया, दोनों बेटों के समय भी उन्होंने प्रेग्नेंसी छिपाई थी. अब शादी के छः साल बाद वो तलाक ले रही हैं.

Share this article