‘दीया और बाती हम’ की सबसे संस्कारी बहू संध्या यानी दीपिका सिंह (Deepika Singh) असल ज़िंदगी में भी एक संस्कारी बहू साबित हुई हैं. शादी के बाद दीपिका अपने ससुराल के सभी रीति-रिवाजों और परंपराओं को बखूबी निभा रही हैं. हाल ही में दीपिका अपने ससुराल में परिवार के साथ गणगौर की पूजा करती हुई नज़र आईं. पारंपरिक परिधान और साज-श्रृंगार करके दीपिका ने गणगौर पूजा की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की.

बता दें कि इस पर्व की शुरूआत 2 मार्च से हुई थी और जिसका समापन 20 मार्च को हुआ. गणगौर यानी शिव और पार्वती. शिव पार्वती को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, इसलिए हर महिला इनकी पूजा करती है.

विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल शादीशुदा जीवन की कामना करके गणगौर पूजा करती हैं जबकि अच्छा वर पाने के लिए कुंवारी लड़कियां यह पूजा करती हैं.

दीया और बाती हम सीरियल में काम करने के दौरान ही दीपिका ने साल 2014 में इसी सीरियल के डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी कर ली थी.

शादी के बाद 20 मई 2017 को दीपिका ने बेटे सोहम को जन्म दिया, हालांकि बेटे के जन्म के बाद दीपिका ने छोटे पर्दे से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया, ताकि वो अपने बेटे की परवरिश पर ध्यान दे सकें और अपना ज्यादा से ज्यादा समय बेटे के साथ बिता सकें.

यह भी पढ़ें: टॉवेल डांस करते वक्त कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस के साथ हुआ ये हादसा, देखें वीडियो !
