वैसे तो दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपने प्रोफेशनल असाइनमेंट्स के कारण हमेशा बिज़ी रहती हैं, लेकिन दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए उनके पास हमेशा समय रहता है. हाल ही में वे मुंबई में अपनी फ्रेंड की शादी में पहुंचीं. इस अवसर पर उन्होंने ग्रीन कलर की लहंगा साड़ी पहन रखी थी और वे बेहद ख़ूबसूरत लग रही थीं. उनके साथ उनके पति विवेक दाहिया भी थे, जिन्होंने वाइट कुर्ता और धोती पैंट्स पहना था. दिव्यांका और विवेक ने दुल्हन के साथ कुछ फन पिक्चर्स क्लिक कराए. इस फंक्शन में दिव्यांका के मम्मी और पापा भी शामिल हुए. आपको बता दें कि शादी दिव्यांका की जर्नलिस्ट फ्रेंड रुचिका सिंह की थी, जो दिव्यांका की बहुत पुरानी फ्रेंड हैं. इस शादी में नेहा सक्सेना भी शामिल हुईं. दिव्यांका ने रुचिका के लिए बैचलोरेट पार्टी भी रखी थी. देखिए शादी के पिक्स...






रुचिका के रिसेप्शन में भी दिव्यांका ने जमकर मस्ती की, देखें वीडियो…
https://www.instagram.com/p/BwlWTDWhMW-/?utm_source=ig_embed

काम की बात करें तो दिव्यांका और विवेक दोनों ही काफ़ी अच्छा कर रहे हैं. विवेक ने हाल ही में कयामत की रात की शूट खत्म किया. दिव्यांका इन दिनों ये हैं मोहब्बतें और द वॉइस में नज़र आती हैं.
