स्मूद और शाइनी स्किन के लिए सब्ज़ियों व फलों का जूस बहुत फ़ायदेमंद होता है. सब्ज़ियों के जूस में एंज़ाइम्स और मिनरल्स दोनों पाए जाते हैं, जो नाख़ून, बाल व स्किन को पूरा पोषण देतेे हैं. डायट में जूस को शामिल करते समय इन बातों का ख़्याल रखेंः
- जूस निकालने के लिए जूसर की बजाय मिक्सर का इस्तेमाल करें.
- सब्ज़ियों का रस निकालते समय गूदे को रस से अलग न करें. हमेशा थोड़ा पानी मिलाकर ही सब्ज़ियों का जूस बनाएं.
- जूस बनाने के बाद 15 मिनट के भीतर ही उसका सेवन करें.
- जूस पीते समय गूदे को अच्छी तरह चबाएं.
- खाना खाने के बाद जूस न पीएं. खाली पेट ही जूस का सेवन करें.
- जूस पीते समय हमेशा उसमें नींबू का रस मिलाएं.
ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए प्रतिदिन इन फलों का जूस पीएं.
1 एप्पल जूस
2 पपैया जूस
3 संतरे का जूस
4 अनार का जूस
5 कीवी जूस
6 लेमन जूस
7 बनाना जूस
8 एलोविरा जूस
9 स्ट्रॉबेरी जूस
10 सेलरी जूस
ट्राई करें ये हेल्दी जूस
एप्पल बेरी जूस
सामग्री
1/3 कप- स्ट्रॉबेरी
1 कप- ब्लूबेरी
1- एप्पल
विधि
एप्पल को छीलकर बीज निकाल लें, फिर तीनों को ब्लेंडर में पीसकर जूस बना लें. एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर स्टॉबेरी व ब्लूबेरी एंटी एजिंग का काम करता है.
कीवी पेर जूस
सामग्री
2- कीवी
3- पेर
1- एप्पल
विधि
कीवी को चाहें तो छील लें, एप्पल को छीलकर बीज निकाल लें. अब कीवी, पेर व एप्पल को एकसाथ ब्लेंड कर लें. ये जूस बहुत मीठा होता है.
स्ट्रॉबेरी ग्रेप्स ऑरेंज जूस
सामग्री
1 कप- स्ट्रॉबेरी
1 कप- अंगूर (काले वाले)
1- ऑरेंज
विधि
ऑरेंज को छील लें. फिर स्ट्रॉबेरी, अंगूर और ऑरेंज को मिक्सर में पीसकर जूस बनाएं.

