Close

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने लगाया विराम, कंफर्म की प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज, मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरों में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आया कपल (Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya Confirm Pregnancy Buzz Flaunting Baby Bump In Maternity Photoshoot)

टीवी के मोस्ट लवेबल कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया (Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya) ने हाल ही में प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज (Pregnency Good News) को अपने फैंस के साथ शेयर किया है. शेयर करते हुए कपल ने ये भी बताया है कि उन्होंने इस खबर को 6 महीने तक छिपा कर रखा (Private For Six Months) था. अपने फेवरेट कपल की गुड न्यूज को जानने के बाद फैंस खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद पहली बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं. प्रेग्नेंसी के पहले 6 महीने तक कपल ने अपने फैंस से इस खबर को छिपाए रखा. और अब कपल ने मैटरनिटी फोटोशूट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने फैंस को सरप्राइज़ देते हुए प्रेग्नेंसी की न्यूज को कंफर्म किया है.

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya

जल्द ही मम्मी बनने वाली दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरों शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है - शादी के 10 साल बाद कहानी में आया ट्विस्ट, कुछ सफर जल्दबाजी के नहीं होते, बल्कि साथ मिलकर तैयार होने के लिए होते है.

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya

हाल ही में विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी प्रेग्नेंसी की सारी डिटेल्स को शेयर किया. बातों-बातों में दिव्यांका ने बताया डिलीवरी की ड्यू डेट मिड जून में है. हमने कुछ समय पहले ही अपनी फैमिली प्लान करने के बारे तय किया. दिव्यांका ने बताया- विवेक और मैं अब बच्चा चाहते थे. शादी के इतने साल बाद हमें अब लगा कि फैमिली प्लान करनी चाहिए. हमने किया और हो गया। हम बहुत ब्लेस्ड हैं. हम दोनों की फैमिली इस खुश खबर से बहुत खुश हैं.

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya

दिव्यांका त्रिपाठी ने ये भी बताया कि अपने को पब्लिकली लो रखने के कारण उनकी प्रेग्नेंसी की खबर लोगों तक नहीं पहुंच पाई. पिछले छह महीनों में वह शायद ही वे कभी घर से बाहर निकलीं होंगी. इस तरह से लोगों का ध्यान उन पर नहीं गया. प्रेग्नेंसी की अटकलों से बचने में मदद मिली.कपल के मैटरनिटी फोटो शूट की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. फैंस उन्हें पैरेंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं.

Share this article