Close

यामी गौतम और विक्रांत मेसी की धमाकेदार जुगलबंदी ‘लोल’ गाने में, देखें वीडियो… (Ginny Weds Sunny Song Lol Released, See Video)

गिन्नी वेड्स सनी फिल्म का लोल गाना आज रिलीज़ हुआ, जो सभी को काफ़ी पसंद आ रहा है. गाने के बोल, डांस और पिक्चराइजेशन तीनों ही लाजवाब है. इसे बड़े मज़े से गाया भी गया है. इसमें यामी गौतम और विक्रांत मेसी की रोमांस से भरपूर मज़ेदार जुगलबंदी देखने को मिल रही है. उससे भी लाजवाब है दोनों की ट्यूनिंग इस गाने में.
यामी तो हमेशा ही ख़ूबसूरत व चुलबुली रही हैं और इस गाने में उनकी शरारत और मस्ती पूरे शबाब पर है. उन्हें बराबर का टक्कर दे रहे हैं विक्रांत. पंजाबी तड़के के साथ गाने में शरारत और नोकझोंक का अच्छा कॉकटेल है.
इस गाने को कंपोज पायल देव ने किया है. उन्होंने आज के यंग जनरेशन को ध्यान में रखते हुए बहुत ही ख़ूबसूरती से शादी की धमाल-मस्ती के साथ इसे फिल्माया है. सोनी म्यूज़िक इंडिया के बैनर तले यह गाना रिलीज़ किया गया है. रिकॉर्ड लेबल द्वारा रिलीज़ इस मनोरंजन से भरपूर गाने को पायल देव ने देव नेगी के साथ गाया है. गीत कुणाल वर्मा ने लिखे हैं.
यह फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज़ होनेवाली है. लेकिन उससे पहले ही फिल्म के निर्माता विनोद बच्चन देखना चाहते थे कि लोगों को इसका म्यूज़िक कितना पसंद आ रहा है और रिज़ल्ट सामने है. यह गाना आज आते ही देखते-देखते वायरल हो गया. लोगों द्वारा ख़ूब पसंद किया जा रहा है. इस गाने को देख अब इस फिल्म के देखने की बेताबी और भी बढ़ गई है.
सौंदर्य प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को विनोद बच्चन ने प्रोड्यूस किया है. इसमें गिन्नी की शादी सनी से होनेवाली होती है, पर इन दोनों के बीच ढेर सारी परेशानियां आती हैं, जो हंसाती भी है, तो ग़मगीन भी करती है. प्यार, रोमांस, संगीत, नृत्य और ड्रामा से भरपूर है यह फिल्म.
चलिए लोल गाने का आनंद उठाया जाए. हमारे यहां शादी को एक उत्सव, हंसी के हंगामे, मौज-मस्ती के साथ मनाया जाता है, यही रंग गाने में भी दिखते हैं. आइए देखते हैं लोल गाना…

Ginny Weds Sunny Song

यह भी पढ़ें: शकुंतला देवी से लेकर गुंजन सक्सेना, दंगल, संजू… बॉलीवुड बायोपिक फिल्में जिनमें नहीं दिखाया गया पूरा सच (Bollywood Biopics That Twisted Facts For Creative Liberty)

Share this article