Close

परिवार में कलेश की खबरों के बीच गोविंदा पहुंचे वृंदावन, ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन करके लिया आशीर्वाद, पूज्य प्रेमानंद के भी किए दर्शन (Govinda visits Vrindavan amid rift rumours with wife Sunita Ahuja, seeks blessings at Banke Bihari Temple, Meets Premanand Maharaj)

गोविंदा (Govinda) पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) उन पर चीटिंग का आरोप लगा चुकी हैं. सुनीता अक्सर ये भी हिंट देती रहती हैं कि उनके और गोविंदा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. ये भी खबरें आ रही हैं कि गोविंदा दिवालिया (Govinda turning bankrupt) हो चुके हैं. पर्सनल लाइफ में मची इन तमाम उथल पुथल के बीच गोविंदा अब बांके बिहारी की शरण में पहुंचे हैं.

गोविंदा कल यानी सोमवार को वर्जिन कान्हा की नगरी वृंदावन (Govinda visits Vrindavan) पहुंचे. गोविंदा यहां पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगे नज़र आए. मंदिर से अब उनके वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 

वृंदावन पहुंचते ही गोविंदा सीधे विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Govinda seeks blessings at Banke Bihari Temple) पहुंचे. यहां वो कृष्णभक्ति में डूबे नज़र आए. उन्होंने मंदिर में मत्था टेका. दर्शन-पूजन करके बांके बिहारी का आशीर्वाद लिया.

मंदिर के पुजारियों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ गोविंदा से पूजा-अर्चना कराई. बांके बिहारी के दर्शन के बाद गोविंदा भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि वृंदावन की पावन माटी और बांके बिहारी के चरणों में उन्हें असीम शांति मिलती है. 

गोविंदा के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस का तांता लग गया. अपने हीरो नम्बर वन की एक झलक देखकर फैंस खुश हो गए. बता दें कि गौरतलब है कि गोविंदा का वृंदावन से गहरा आध्यात्मिक लगाव रहा है और वे अक्सर समय निकालकर यहां हाजिरी लगाने आते रहते हैं.

खबर है कि वृंदावन पहुंच कर उन्होंने पूज्य संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज (Govinda Meets Premanand Maharaj) से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया.

यहां गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा लगातार उनके बारे में बयान दे रही हैं. हाल ही में उन्होंने कहा कि गोविंदा बेटे के रूप में तो ठीक हैं, लेकिन वो अच्छे पति नहीं हैं, इसलिए वो गोविंदा जैसा बेटा चाहती हैं, लेकिन पति नहीं. ऐसे में पत्नी के साथ चल रही अनबन के बीच गोविंदा का ये आध्यात्मिक दौरा काफी चर्चा में है.

Share this article